फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Loaded gun in front of employees, threatened and escaped after robbery

Meerut: डॉक्टर के क्लीनिक में घुसे बदमाश, कर्मचारियों के सामने तमंचा लोड कर लूटे 40 हजार रुपये, धमकी देकर फरार

Thu, 02 Nov 2023 08:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 02 Nov 2023 08:31 AM IST
सार

Meerut Crime News : बाइक सवार बदमाश डॉक्टर के क्लीनिक पर पहुंचे और 40 हजार रुपये कैश लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने क्लीनिक में लगे सीसीटीवी की फुटेज कब्जे में लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Loaded gun in front of employees, threatened and escaped after robbery
लूट की जानकारी देते डॉक्टर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में गढ़ रोड पर न्यूराे सर्जन विकुल कुमार त्यागी के क्लीनिक से निकलने के बाद बुधवार शाम को बाइक सवार दो बदमाश 40 हजार रुपये लूटकर भाग निकले। बदमाशों ने पहले क्लीनिक में घुसकर डॉक्टर के बारे में पता किया। जब पता चला डॉक्टर नहीं हैं तो फिर क्लीनिक पहुंचे और कर्मचारी दिनेश से कहा कि जितना भी कैश रखा है, निकालकर दे दो। दिनेश ने कहा कि ऐसे कैसे दे दें तो कर्मचारियों के सामने ही तमंचा लोड करने के बाद एक कर्मचारी ने उन्नति और दूसरे ने दिनेश के सिर पर तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद ओपीडी में रखे 40 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।

विज्ञापन


बदमाशों के नीचे जाने पर कर्मचारियों ने शोर मचाया तो ठेले पर सब्जी बेचने वाला उनको पकड़ने के लिए दौड़ पड़ा। बदमाश उस पर फायरिंग करते हुए बाइक पर तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। कर्मचारियों की सूचना पर डॉक्टर ने नौचंदी पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्लीनिक में लगे सीसीटीवी की फुटेज कब्जे में लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पत्नी भी हैं मेडिकल में डॉक्टर
डॉ. विकुल त्यागी मेडिकल कंपाउंड में रहते हैं, उनकी पत्नी डॉ. अंशु मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर हैं। जिस तरह से बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया, उससे डाॅ. विकुल दहशत में हैं। उनका कहना है कि वे वहां होते तो कुछ भी हो सकता था। सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया ने थाने पहुुंचकर डाॅ. विकुल से पूरी घटना की जानकारी ली। सीओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशाें की तलाश की जा रही है। डाॅ. विकुल को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है। बदमाशों की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं।

डरकर रोने लगीं उन्नति और मोनी, सहमा रहा दिनेश
बदमाशों ने जिस तरह कर्मचारियों को गोली मारने की धमकी दी, उससे तीनों सहमे हुए थे। उन्नति और मोनी तो घटना के बारे में बताते हुए रोने लगीं। वे बेहद डरी हुईं थी, उन्होंने बताया कि इस तरह की घटना पहले कभी नहीं देखी। एक बार तो लगा कि बदमाश गोली मार ही देंगे।

विज्ञापन

लूट के इरादे से आए थे या कोई और था मकसद
बदमाशों ने जिस तरह से डॉक्टर विकुल के बारे पूछा इससे साफ नहीं है कि बदमाश लूट के इरादे से आए थे, या उनका मकसद डॉक्टर पर हमला करना था। डॉक्टर का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश भी नहीं है, ऐसे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Meerut: करवा चौथ के दिन जीजा संग फरार हुई पत्नी, पति ने फिर भी रखा व्रत, बोला-अब करूंगा ये प्रार्थना

घटना के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। - पीयूष कुमार सिंह, एसपी सिटी

यह भी पढ़ें: पत्नी की बेवफाई: करवा चौथ की शॉपिंग करने आई पति के साथ, चकमा देकर जीजा संग फरार, 16 माह का बेटा भी ले गई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed