{"_id":"6ae4935ff161ac49cd0363f6","slug":"llm-admission-deadline-extended-now-open-until-the-31st-meerut-news-c-72-1-mct1014-161946-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: एलएलएम में प्रवेश की तारीख बढ़ी, अब 31 तक मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: एलएलएम में प्रवेश की तारीख बढ़ी, अब 31 तक मौका
Fri, 30 Oct 2026 06:23 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Fri, 30 Oct 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध महाविद्यालयों एवं संस्थानों में एलएलएम सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को एक दिन की अतिरिक्त मोहलत दी गई है।
प्रथम ओपन मेरिट के तहत प्रवेश की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर से बढ़ाकर अब 31 अक्तूबर कर दी गई है। विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता कार्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार पीईटी परीक्षा के चलते शुक्रवार को महाविद्यालयों में अवकाश घोषित होने के कारण यह निर्णय लिया गया है। अब संबंधित विश्वविद्यालय विभागों, महाविद्यालयों और संस्थानों को 31 अक्तूबर तक सभी प्रवेशों का सम्पुष्टिकरण (कन्फर्मेशन) करना अनिवार्य होगा।