फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   llegally manufactured firecrackers seized

Meerut News: अवैध रूप से बनाए गए पटाखे पकड़े

Sun, 21 Sep 2025 10:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 10:06 PM IST
विज्ञापन
llegally manufactured firecrackers seized
पुलिस द्वारा गांव सठला से पकडे गए बने व अधबने पटाखे आदि। (स्त्रोत पुलिस) मवाना।
मवाना। उपजिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह और पुलिस द्वारा गांव सठला में अवैध पटाखों का निर्माण करने वालों के खिलाफ छापा मारा गया। इससे गांव में अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने चार घरों से पांच बोरी नलकी, चार बोरी बने और अधबने पटाखे, एक बोरी में 20 किग्रा पोटेशियम नाइट्रेट बरामद किया। पटाखों का निर्माण करने वाला कोई भी व्यक्ति पुलिस के हाथ नहीं आ सका।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह, थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में सूचना पर गांव सठला में छापा मारा गया। वसीम, रहीशू, नौशाद और शाहिद के घरों से पांच बोरी नलकी, चार बोरी बने-अधबने पटाखे पकड़े। इनका कुल वजन 10 किग्रा व एक बोरी में 20 किग्रा सफेद पाउडर (पोटेशियम नाइट्रेट) बरामद किया गया।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि पुलिस की दबिश से पूर्व ही आरोपी अपने घरों में ताला लगाकर भाग गए। पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed