फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   LLB student raped in hotel, arrested along with gym operator brother

MEERUT: एलएलबी की छात्रा से जिम संचालक ने किया दुष्कर्म, वीडियो वायरल

Sun, 13 Nov 2022 12:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 13 Nov 2022 12:38 PM IST
सार

मेरठ में एलएलबी की छात्रा से जिम संचालक और उसके भाई द्वारा होटल में लेजाकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी भाइयों को गिरफ्तार किया है। छात्रा को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया। वहीं इसकी वीडियो भी आरोपियों ने वायरल कर दी।

विज्ञापन
LLB student raped in hotel, arrested along with gym operator brother
gym

विस्तार

मेरठ पुलिस ने जिम संचालक भरत यादव और उसके भाई राजीव उर्फ टीटू को एलएलबी की छात्रा से होटल में दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। छात्रा के पिता ने मेडिकल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि दुष्कर्म के बाद दोनों आरोपी अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहे थे।

विज्ञापन


शास्त्रीनगर निवासी अनुसूचित जाति की छात्रा द पंपिंग जोन जिम में जाती थी। पिता ने बताया कि 12 अक्तूबर को छात्रा जिम में एक्सरसाइज करते समय गिर गई। जयदेवी नगर निवासी भरत यादव उसे कार में बैठाकर तेजगढ़ी चौराहा स्थित होटल मैग्नम में ले गया। यह होटल भरत के भाई राजीव उर्फ टीटू का है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: MURDER: हसन का कुछ पता चला.., पता कैसे चलेगा मैंने ही तो उसे मारा है, चार साल बाद खुला खौफनाक हत्या का राज

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि होटल में छात्रा को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ दिया गया। बेहोश होने पर भरत ने छात्रा से दुष्कर्म किया और उसके भाई राजीव ने वीडियो बनाया। दोनों भाइयों ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। छात्रा से कहा कि फोन करने पर जब भी बुलाएंगे, तभी आना होगा। छात्रा ने जिम जाना बंद कर दिया तो भरत ने दो नवंबर को वीडियो वायरल कर दिया। छात्रा ने यह बात परिजनों को बताई। शनिवार को छात्रा के पिता ने मेडिकल थाने में तहरीर दी।

आज कोर्ट में पेश किए जाएंगे आरोपी
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने कहा कि छात्रा का मेडिकल कराकर थाने में बयान लिए गए हैं। पीड़िता के 164 के बयान कोर्ट में कराएंगे। आरोपी भरत और राजीव को रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इन दोनों पर दुष्कर्म, धमकी देने, अनुसूचित जाति, जनजाति और आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

अवसाद में छात्रा
पुलिस के मुताबिक वीडियो वायरल होने के बाद छात्रा अवसाद में चली गई और उसने यह बात परिजनों को बताई। छात्रा ने परिजनों को बताया कि वह भरत को अंकल कहती थी। विश्वास करके उनके साथ होटल में चली गई। जहां पर भरत का भाई पहले से मौजूद था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed