फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Live-in girl creates ruckus at young man's house

Meerut News: लिव इन में रह रही युवती ने युवक के घर पर किया हंगामा

Wed, 07 Jan 2026 10:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
Live-in girl creates ruckus at young man's house
गाढो वाला चौक से दूसरे समुदाय के घर से दिल्ली में नौकरी करने वाली युवती को लेकर जाती पुलिस। (मव
युवक पर मारपीट करने व सामान समेटकर मवाना आने का आरोप
विज्ञापन

पुलिस ने की पूछताछ, युवती ने दिल्ली में प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना (मेरठ)। कस्बे के गाढो वाला चौक पर दिल्ली से पहुंची युवती ने दूसरे समुदाय के युवक के घर के सामने हंगामा किया। सूचना पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस युवती को अपने साथ थाने ले आई। युवती ने बताया कि बीते छह साल से वह युवक के साथ लिव इन में रह रही है।

नागपुर की रहने वाली युवती दिल्ली में किसी हवाई कंपनी में नौकरी करती है। युवती बुधवार को अपराह्न 2:00 बजे के आसपास गाढो वाला चौक निवासी दूसरे समुदाय के युवक के घर पहुंची और हंगामा कर दिया। मामले की जानकारी होने पर राष्ट्रीय हिंदू संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं मौके पर पहुंचे। उस समय युवती युवक के मकान के अंदर थी और दरवाजे बंद थे।
विज्ञापन


समिति कार्यकर्ता रजनीश रोहल, गौरव गुर्जर, राजा सैनी, विनोद गुप्ता आदि की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को थाने ले गई। युवती ने पूछताछ में बताया कि उसकी युवक से जान पहचान नौकरी लगवाने के नाम पर हुई थी। वह युवक के साथ छह साल से लिव इन में रह रही है। युवक भी दिल्ली में रहता है। मंगलवार को युवक उसके साथ मारपीट कर सामान समेटकर मवाना आ गया था। बुधवार को युवती भी मवाना पहुंच गई। युवक के मां-बाप ने गाली गलौज करते हुए उसे मकान के अंदर खींच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया का कहना है कि युवती ने लिखित में शिकायत नहीं दी है। उसने दिल्ली जाकर शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। इसके बाद युवती को पुलिस ने दिल्ली की बस में बैठा दिया।


दो साल पहले भी हुआ था हंगामा

दो साल पहले भी उक्त युवती ने मवाना आकर युवक के घर पर हंगामा किया था लेकिन उस समय युवक ने युवती को समझा बुझाकर मामला शांत कर दिया था। फिर दोनों साथ में रहने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed