{"_id":"6ab00157d9f26681510167ea","slug":"little-artists-enthralled-the-audience-on-radhas-birth-anniversary-meerut-news-c-42-1-smrt1030-106460-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: राधा जन्मोत्सव पर नन्हे कलाकारों ने बांधा समा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: राधा जन्मोत्सव पर नन्हे कलाकारों ने बांधा समा
विज्ञापन
- राधा-कृष्ण की वेशभूषा में बच्चों ने किया मनमोहक नृत्य, भजनों से गूंजा मंदिर
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। शिव मंदिर रेलवे स्टेशन पर राधा जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजे नन्हे कलाकारों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भजनों और मंगल गीतों से मंदिर परिसर देर रात तक भक्तिमय बना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित संदीप शास्त्री ने मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर कराया। राधा जन्म के बाद श्रद्धालुओं ने उन्हें झूले में झुलाया और विधि-विधान से पूजन किया। भगवान श्रीकृष्ण और राधा को भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने मंगल गीत गाकर जन्मोत्सव की खुशियां मनाईं। नन्हे कलाकारों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा में एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों के नृत्य और भक्ति गीतों पर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। मंदिर कमेटी अध्यक्ष अरुण शर्मा, विकास गुप्ता ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से बच्चों में भारतीय संस्कृति और संस्कारों के प्रति रुचि बढ़ती है। कार्यक्रम में धर्मेंद्र रस्तोगी, भूपेंद्र रस्तोगी, शैंकी अग्रवाल, अक्षय शर्मा, शिवम शर्मा, हर्षित रस्तोगी, अंकित कश्यप, शिवकुमार शर्मा, सुमित चौहान, अभय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।