फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Listening to Devi Bhagavat Katha brings welfare to the family: Swami Anantananda

देवी भागवत कथा सुनते से होता है कुल का कल्याण : स्वामी अनंतानंद

Fri, 17 Jul 2026 10:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 10:05 PM IST
विज्ञापन
Listening to Devi Bhagavat Katha brings welfare to the family: Swami Anantananda
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। जागृति विहार एक्सटेंशन स्थित वेदांत आश्रम में शुक्रवार को गुप्त नवरात्र के उपलक्ष्य में वेदांत सत्संग समिति की ओर से देवी भागवत कथा हुई। कथा व्यास महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती ने कहा कि सभी क्रियात्मक साधनों का वास्तविक फल सत्संग है। जब तक आत्मज्ञान की प्राप्ति न हो, तब तक कथा श्रवण करना अनिवार्य है। देवी भागवत पुराण में मां भगवती जगदंबा के निराकार और साकार दोनों स्वरूपों का वर्णन है।

उन्होंने कहा कि देवी भागवत कथा सुनने से कुल का कल्याण होता है। उन्होंने देवी भागवत के महात्म्य का वर्णन किया। इसके साथ ही भगवान श्रीकृष्ण के पिता वासुदेव ने देवर्षि नारद की प्रेरणा से देवी उपासना की थी। कार्यक्रम में व्यास पूजन बीडी पांडेय एवं बीना पांडे ने किया। इस अवसर पर डीएन तिवारी, अरविंद शर्मा, ममता शर्मा, अलका गुप्ता, यशोदा देवी सहित अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed