फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विश्व जनसंख्या दिवस: ये हैं जनसंख्या रोकथाम के असली हीरो, ताने सुने, बातें हुईं... लेकिन निभाई जिम्मेदारी

Fri, 10 Jul 2020 07:22 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 10 Jul 2020 07:22 PM IST
विज्ञापन
Listened to taunts ... things happened ... but played their responsibility
परिवार के सदस्य - फोटो : अमर उजाला

अरे! उनके तो केवल एक लड़की है... देखना वंश कैसे चलेगा। लड़की का क्या, वो तो अपने घर चली जाएगी फिर मां-बाप का क्या होगा, एक लड़का तो होना ही चाहिए... क्या सिर्फ एक बच्चा? कुछ दूसरा ही किस्सा होगा तभी तो और बच्चा नहीं है ... पता नहीं क्या है, भगवान भरोसे है इनका तो... ऐसी तमाम बातें इन लोगों को सुनने को मिली। रिश्तेदारों और दोस्तों ने मन भर ताने दिए, आक्षेप लगाए और उलाहना दी। यहां तक कि कोई खराबी होगी तभी तो बच्चे... कहकर स्वास्थ्य अक्षमता का टैग भी लगा दिया। लेकिन इन लोगों ने समाज की बातों और तानों को अनसुना कर नियम का पालन किया। हम दो हमारे दो, हम दो हमारे एक का व्रत धारण कर उसका पालन किया।

Listened to taunts ... things happened ... but played their responsibility
परिवार - फोटो : अमर उजाला

शहर में कुछ ऐसे परिवार भी हैं जो अपने स्तर से जनसंख्या के खिलाफ मुहिम छेड़े हैं। इन्होंने जनसंख्या नियंत्रण को कोई भूख हड़ताल नहीं की, न अभियान चलाया। बस अपने स्तर से जनसंख्या नियंत्रण में अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभाई।

Listened to taunts ... things happened ... but played their responsibility
परिवार के सदस्य - फोटो : अमर उजाला

दो पीढ़ी से निभा रहे हम दो हमारे दो की परंपरा
शास्त्री नगर निवासी प्रेमल रस्तोगी का परिवार दो पीढ़ियों से हम दो हमारे दो के नियम को निभा रहा है। प्रेमल रस्तोगी स्वयं दो भाई हैं और दोनों भाइयों के भी केवल दो बच्चे हैं। प्रेमल बताते हैं कि उनके माता-पिता की दो संतानें प्रेमल रस्तोगी और बड़े भाई विपुल रस्तोगी हैं। बड़े भाई विपुल रस्तोगी की पत्नी प्रियंका रस्तोगी और एक बेटी माही रस्तोगी है। एक बेटी के बाद विपुल, प्रियंका ने दूसरे बच्चे के लिए कभी प्रयास नहीं किया। प्रेमल रस्तोगी की पत्नी संजना रस्तोगी और दो बेटे हैं। बड़ा बेटा कुशाग्र रस्तोगी और छोटा बेटा एकाग्र है। इस तरह छोटा परिवार सुखी परिवार के नियम को यह परिवार पूरी तरह पालन कर रहा है। प्रेमल कहते हैं कि जिस तरह देश की जनसंख्या बढ़ रही है उसे देखते हुए हर व्यक्ति को इस नियम का पालन करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Listened to taunts ... things happened ... but played their responsibility
परिवार - फोटो : अमर उजाला

बेटी के साथ अपनाया हम दो हमारे एक का नियम
सीए विजित जैन और डॉ. कशिका जैन का परिवार भी छोटा परिवार सुखी परिवार के नियम का पूरी तरह पालन कर रहा है। दो पीढ़ियों से परिवार में इसी नियम का पालन किया जा रहा है। मनोवैज्ञानी डॉ. कशिका और विजित दोनों के एक बेटी युविका है। एक बेटी के बाद दोनों ने ही दूसरे बच्चे के लिए प्रयास नहीं किया। विजित व कशिका कहते हैं कि एक बेटी से ही हमें वह खुशियां मिल गई। बेटी को अच्छी परवरिश दे सकें। उसके सपनों को पूरा कर सकें इसलिए हम ने दूसरे बच्चे के लिए ट्राई नहीं किया। वहीं विजित के मम्मी-पापा नीरा और विनय जैन भी बेटे के इस निर्णय से बहुत खुश हैं। कभी उन्होंने बेटे बहू पर दूसरे बच्चे का या लड़का न होने का दबाव नहीं बनाया। विजित स्वयं एक भाई और बहन हैं। कशिका कहती हैं जब हमारे पेरेंट्स ने छोटे परिवार के नियम को उस जमाने मे अपनाया तो आज हम सब शिक्षित हैं इसलिए जनसंख्या नियंत्रण के लिए हमें सोचना चाहिए। विजित की बहन विभा और विनी के भी एक ही बच्चा है।

विज्ञापन
Listened to taunts ... things happened ... but played their responsibility
छोटा परिवार - फोटो : अमर उजाला

बेटी ने दी हर खुशी, बने फैमिली प्लानर
शास्त्री नगर निवासी विजेता शाह और अरविंद शाह हम दो हमारे एक के नियम को बेहतरी से अपना रहे हैं। विजेता, अरविंद के एक बेटी आरना शाह है। विजेता कहती हैं कि बेटी ने हर वो खुशी दी जो एक माता पिता की चाहत होती है। बस कभी कभी बेटी के अकेलेपन से दुख होता है। लेकिन खुश हैं कि भगवान ने हमें इतनी प्यारी संतान दी। अपने देश के बारे में सोचते हुए हर व्यक्ति को जनसंख्या नियंत्रण की ओर ध्यान देना चाहिए और परिवार नियोजन को अपनाना चाहिए। अपने देश के विकास में योगदान दें, क्योंकि बढ़ती जनसंख्या तमाम मुश्किलों का मूल कारण है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed