फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   List of divisional presidents of BJP metropolis put on hold

Meerut News: ठंडे बस्ते में गई भाजपा महानगर की मंडल अध्यक्षों की सूची

Mon, 06 Jan 2025 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
List of divisional presidents of BJP metropolis put on hold
मेरठ। भाजपा की मेरठ महानगर के मंडल अध्यक्षों के नामों का बंद लिफाफा रविवार को भी नहीं खुला। एक तरह से मंडल अध्यक्षों की सूची ठंडे बस्ते में चली गई है। मंडल अध्यक्षों की घोषणा के बिना ही नौ और दस जनवरी को जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया होगी। मेरठ महानगर के जिला चुनाव अधिकारी सलिल विश्नोई भी मंडल अध्यक्षों की घोषणा की सही जानकारी नहीं दे पाए।
विज्ञापन

भाजपा के मेरठ महानगर के मंडल अध्यक्षों को लेकर असमंजस रविवार को भी गहराता रहा। शनिवार को लखनऊ में हुई बैठक में मंडल अध्यक्षों के नामों पर मुहर तो लग गई, लेकिन उनके नाम लिफाफे में बंद हो गए। जिला चुनाव अधिकारी एमएलसी सलिल विश्नोई ने रविवार को मंडल अध्यक्षों की सूची जारी करने की बात कही थी, लेकिन रविवार को सुबह से लेकर रात तक मंडल अध्यक्षों की घोषणा की प्रतीक्षा होती रही। भाजपा नेता भी लगातार लखनऊ में बड़े नेताओं से संपर्क करने में लगे रहे, लेकिन वहां से भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई। जिला चुनाव अधिकारी सलिल विश्नोई का कहना है कि रविवार को मंडल अध्यक्षों की सूची जारी नहीं हो पाई। अभी मंडल अध्यक्षों की घोषणा को लेकर कोई तिथि तय नहीं है।
विज्ञापन

नौ और दस जनवरी को होंगे जिलाध्यक्षों के नामांकन
लखनऊ में रविवार को जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्षों की चुनावी प्रक्रिया को लेकर कार्यशाला हुई, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोश, राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, प्रदेश चुनाव प्रभारी डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल भी शामिल हुए। कार्यशाला में तय हुआ कि नौ और दस जनवरी को जिलाध्यक्षों के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया होगी। मेरठ में बागपत रोड स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में चुनावी प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed