फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Liquor consumption increased day by day

Meerut News: दो साल में 19 अरब की शराब गटक गए सुरा प्रेमी

Thu, 16 Oct 2025 07:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 07:00 PM IST
विज्ञापन
Liquor consumption increased day by day
विज्ञापन



-इस साल देसी शराब से तीन अरब, अंग्रेजी दो अरब और बीयर से 140 करोड़ रुपये का राजस्व मिला
-11 करोड़ रुपये की अवैध शराब की विभाग ने जब्त, सहालग-त्योहारों पर होती है सबसे ज्यादा शराब की खपत

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। जिले में शराब के शौकीनों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। दो साल में 1900 करोड़ रुपये की शराब गटक गए। इतना ही नहीं बीयर के प्रति भी लोगों का मोह बढ़ता जा रहा है। महज आठ माह में जिले के लोग 140 करोड़ रुपये की बीयर पी गए। दो साल में अंग्रेजी शराब की 86 लाख बोतल बिकीं। इस अवधि में 1.81 करोड़ रुपये की दकसी शराब की बिक्री हुई। यह जानकारी मिशन कंपाउंड बच्चा पार्क निवासी आरटीआई कार्यकर्ता मनोज चौधरी को सूचना के तहत आबकारी विभाग की ओर से दी गई।
विभाग से विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी मांगी में बताया गया कि एक जनवरी 2023 से इसी साल 31 दिसंबर तक 1.63 करोड़ बोतल बेची गई। इसी अवधि में बीयर की लगभग 2 करोड़ केन और देसी शराब की 1.81 करोड़ बोतल बिकीं। इसके बाद 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2025 तक सुरा प्रेमियों की संख्या में लगातार इजाफा हुआ। इस दौरान देसी शराब की 1.86 करोड़, अंग्रेजी शराब की 81 लाख, बीयर की 2.17 करोड़ बोतल बिकीं। इन दो साल में सरकार को देसी शराब से 860 करोड़, अंग्रेजी शराब से 725 करोड़ और बीयर से 325 करोड़ रुपये का राजस्व मिला। शराब से प्रदेश सरकार को करीब 19 अरब रुपये की कमाई हुई। विभाग की ओर से शराब की तस्करी को रोकने की भी कार्रवाई हुई। शराब की खपत सबसे ज्यादा त्योहार और सहालग के आसपास होती है।
विज्ञापन

इस अवधि में 11 करोड़ रुपये की तस्करी की शराब बरामद की गई। इस साल के शुरुआत के आठ महीने में ही शराब की खपत में बंपर तेजी आई। एक जनवरी से 31 अगस्त तक अंग्रेजी शराब 57 लाख, देसी शराब की 1.12 करोड़ और बीयर की एक करोड़ 60 लाख बोतलें बिकीं। ऐसे में सरकार को देसी शराब से तीन अरब, अंग्रेजी शराब से 2 अरब और बीयर से 140 करोड़ रुपये का राजस्व मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed