{"_id":"690faa9429912a2d6e084c49","slug":"link-road-construction-begin-on-rest-part-meerut-news-c-14-1-mrt1050-1022618-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: लिंक रोड पर समतलीकरण पूरा, दो दिन में शुरू होगा दीवार का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: लिंक रोड पर समतलीकरण पूरा, दो दिन में शुरू होगा दीवार का निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। रेलवे रोड को बागपत रोड से जोड़ने वाला 825 मीटर लंबे लिंक रोड पर समतलीकरण का काम पूरा हो गया है। निर्माण कार्य के चलते मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। रक्षा विभाग की ओर से बनी दीवार का अवशेष भाग का निर्माण दो दिन में शुरू हो जाएगा। 15 नवंबर तक मार्ग निर्माण पूरा होने के बाद यहां से यातायात शुरू होने की संभावना है। इस मार्ग के शुरू होने से 38 कॉलोनियों के ढाई लाख लोगों को राहत मिलेगी।
लिंक रोड के लिए करीब ढाई दशक से इस मार्ग को खोलने की मांग की जा रही थी। अभी लोगों को फुटबॉल चौराहा, दिल्ली रोड होते हुए करीब कई किमी. का लंबा सफर तय करके करना पड़ता है। वहीं, दिल्ली रोड पर हर समय लगने वाले भीषण जाम के कारण लोगों को भारी परेशानी होती है। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूल के बच्चों को होती है। लिंक मार्ग के लिए आशीर्वाद अस्पताल का मार्ग वाला हिस्सा ध्वस्त किया जा चुका है। इसके पहले ही अस्पताल के बराबर वाले एसके गुप्ता के प्लॉट को समतल कर दिया गया था। दोनों ही प्लॉट के लिए मुआवजा देकर मेडा अपने पक्ष में बैनामा करा चुका है।
अब इसका समतलीकरण पूरा कर लिया गया है। इसके अलावा रक्षा विभाग से 100 मीटर जमीन के लिए अनापत्ति मिल चुकी है। लिंक रोड के दोनों छोर पर बेरीकेडिंग लगाकर मार्ग बंद कर दिया गया है। दीवार निर्माण के लिए जेसीबी से बुनियाद खुदाई की गई। दो दिन में करीब 150 मीटर के बचे मार्ग पर सड़क बनाकर 15 नवंबर तक शुरू कर दिया जाएगा। इस मार्ग पर नेडा के सहयोग से सांसद निधि से 44 सोलर लाइट लगाई जाएंगी। सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की जा रही। अभी लोगों को बागपत रोड, मेट्रो प्लाजा, रेलवे रोड चौराहा होकर सिटी रेलवे स्टेशन और छावनी क्षेत्र के स्कूलों तक पहुंचना पड़ता है।
विज्ञापन
मेडा उपाध्यक्ष संजय कुमार मीना ने बताया कि अस्पताल और बराबर वाले भूखंड का बैनामा हो चुका है और ध्वस्तीकरण के बाद जमीन का समतलीकरण पूरा हो गया है। इसी महीने मार्ग निर्माण पूरा कर यहां से आवागमान शुरू कर दिया जाएगा।