फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Link Marg: EVI refused, MDA sought land on lease

लिंक मार्ग : ईवीआई से इन्कार, एमडीए ने लीज पर मांगी भूमि

Fri, 23 Dec 2022 09:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Link Marg: EVI refused, MDA sought land on lease
लिंक मार्ग : ईवीआई से इन्कार, एमडीए ने लीज पर मांगी भूमि
विज्ञापन

मेरठ। एमडीए ने सेना को ईवीआई (इक्वल वैल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर) बनाकर देने से स्पष्ट इंकार करते हुए रक्षा संपदा विभाग से लिंक मार्ग के लिए अपेक्षित भूमि लीज पर मांगी है। एमडीए के मांग पत्र को स्वीकृति के लिए रक्षा संपदा अधिकारी ने मध्य कमान को भेज दिया है। इससे एक बार फिर लिंक मार्ग का निर्माण अधर में लटकता दिखाई दे रहा है।
30 वर्ष से लिंक मार्ग का सपना देख रहे शहर के लोगों को अभी और इंतजार करना होगा। राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेयी समेत तमाम जनप्रतिनिधियों और बागपत रोड लिंक मार्ग एसोसिएशन के प्रयास के बाद रक्षा मंत्रालय ने बागपत रोड भूमि हैंडओवर करने की अनुमति दी। इस पर राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने दावा किया था कि जनवरी में लिंक मार्ग का निर्माण शुरू हो जाएगा लेकिन उनके दावे को पूरा होने में जहां सेना ने ईवीआई की शर्त लगाई है वहीं, एमडीए ने अपनी आर्थिक दशा का पेच फंसाते हुए ईवीआई देने से साफ इन्कार कर दिया और लिंक मार्ग के लिए जमीन लीज पर दिए जाने का एक मांग पत्र रक्षा संपदा अधिकारी को भेजा है। एमडीए के इस मांग पत्र को स्वीकृति के लिए सेना के मध्य कमान को भेज दिया है। इस प्रक्रिया के शुरू होने से लिंक मार्ग का निर्माण एक बार फिर अधर में लटकता नजर आ रहा है।
विज्ञापन

एमडीए के उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने सैन्य अधिकारी ब्रिगेडियर राजीव कुमार, रक्षा संपदा अधिकारी हरेंद्र सिंह सहित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। एमडीए ने रक्षा मंत्रालय की शर्त इक्वल वैल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर देने से इंकार कर दिया है। इस संबंध में एमडीए ने रक्षा संपदा अधिकारी हरेंद्र सिंह को पत्र भेजा है। उन्होंने मांग की है सड़क निर्माण के लिए भूमि उन्हें लाइसेंस लीज पर दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, रक्षा संपदा अधिकारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि एमडीए का मांग पत्र स्वीकृति के लिए पुन: मध्य कमान को भेजा गया है।
000
-बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित किया
-लाइसेंस फीस लीज पर भूमि की मांग की गई है। इस संबंध में बोर्ड में भी प्रस्ताव पारित हुआ है। इक्वल वैल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर पर एमडीए कार्य नहीं कर सकता है।
- अभिषेक पांडेय, वीसी, एमडीए।
000
-आंदोलन की रणीनीति बनाएंगे
-रेलवे-बागपत रोड लिंक मार्ग जन आंदोलन समिति के प्रवक्ता गौरव सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य में देरी हो रही है। एमडीए को ईवीआई के अनुमति पत्र को स्वीकार करना चाहिए। अध्यक्ष राजेंद्र सिंह और महामंत्री सचिन गोयल ने कहा कि जनप्रतिधियों से बात कर आंदोलन की रणनीति बनाएंगे।
000
-लिंक मार्ग से शहर की आधी आबादी को मिलेगा लाभ
-रेलवे-बागपत रोड लिंक मार्ग बनने से छावनी के एक लाख लोगों के साथ ही कंकरखेड़ा, रोहटा रोड, बागपत रोड, टीपी नगर क्षेत्र के 80 मोहल्लों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। कंकरखेड़ा और रोहटा रोड से चार पहिया वाहन लेकर आने वाले लोगों को डीएन कॉलेज से होकर दिल्ली रोड पर जाना पड़ता है। अगर इस मार्ग का निर्माण होता है तो रेलवे रोड से वाया बागपत रोड, टीपी नगर होकर दिल्ली रोड पर पहुंच जाएंगे। बागपत रोड से आबूलेन, सदर जाने वाले लोगों को मैट्रो प्लाजा से डीएन चौराहा तक जाम का सामना करना पड़ता है।

000
-इन समस्याओं का सामना कर रहे लोग
-रैपिड निर्माण के चलते दिल्ली रोड शॉप्रिक्स मॉल से टीपी नगर तक और बागपत रोड से डीएन कॉलेज तक जाम के हालात रहते हैं। जैन नगर से गली का छोटा रास्ता है लेकिन वहां भी दोनों तरफ से दोपहिया वाहन आने के कारण जाम के हालात बने रहते हैं। जैननगर के लोग भी वहां से आवागमन का आए दिन विरोध करते हैं। रात में दोनों ओर से गेट बंद कर दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed