{"_id":"6a761b0de7e289a1790072c1","slug":"lineman-dies-after-falling-from-pole-meerut-news-c-72-1-mct1010-157429-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: खंभे पर चढ़ रहे लाइन मेन की गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: खंभे पर चढ़ रहे लाइन मेन की गिरने से मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। रोहटा रोड में खंभे पर चढ़ रहे लाइनमैन प्रदीप की गिरने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक लाइनमैन प्रदीप खड़ौली बिजली उपकेंद्र पर कार्यरत था। प्रदीप ऊर्जा निगम का स्थायी कर्मचारी थे। शुक्रवार को बरसात के दौरान वह फॉल्ट ठीक करने के रोहटा रोड गया था। 11 केवी की लाइन के पोल चढ़ा था तभी करंट की चपेट में आकर वह नीचे गिर पड़ा। सिर में गंभीर चोट लगने पर उसे आनन-फानन में उसे सुभारती अस्पताल ले जाया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया।
परिजन भी सूचना पर मौके पर पहुंचे। उनका रो-रोकर बुरा हाल था। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि प्रदीप कुमार नंद विहार फीडर का शटडाउन लेकर फॉल्ट ठीक करने गए थे, लेकिन जिस पोल पर वह चढ़ा वह वह बाइपास फीडर से संबंधित था। इसी कारण सीढ़ी पर कुछ ऊंचाई पर चढ़ते ही वह करंट की चपेट में आ गया। कंकरखेड़ा और टीपीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। कंकरखेड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। एसपी सिटी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --