फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lineman died due to electric shock in Kankerkheda

कंकरखेड़ा में करंट की चपेट में आने से लाइनमैन की मौत

Fri, 23 May 2025 01:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Lineman died due to electric shock in Kankerkheda
कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र की सरधना रोड पर शिवपुरम कॉलोनी में हाईटेंशन विद्युत लाइन के करंट की चपेट में आने से लाइनमैन बिट्टू (32) की मौत हो गई। घटना के समय लाइनमैन 11 हजार की लाइन ठीक कर रहा था। उसकी मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रोकर बुरा हाल है। वहीं परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर विद्युत विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर हंगामा किया। बिजलीघर से अफसर और कर्मचारी भाग गए।
विज्ञापन

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की सरधना रोड स्थित जिंजोखर गांव निवासी बिट्टू पुत्र वीर सिंह थाने के सामने स्थित बिजलीघर में संविदा कर्मचारी था। बृहस्पतिवार सरधना रोड पर शिवपुरम कॉलोनी में बिजली नहीं आ रही थी। शटडाउन लेकर बिट्टू कॉलोनी में बिजली की लाइन ठीक करने के लिए गया था। परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान बिजलीघर से लाइन चालू कर दी गई। करंट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान वह कई फीट ऊपर से नीचे सड़क पर आ गिरा। साथी कर्मचारी उसे लेकर अस्पताल दौड़े। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लाइनमैन की मौत की सूचना मिलने के बाद पत्नी बेबी का बुरा हाल हो गया। काफी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। उनका आरोप था कि बिजलीघर के अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही से उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन

हंगामा की सूचना पर सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल कंकरखेडा और पल्लवपुरम थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को किसी तरह शांत किया। वहीं एसीएम रश्मि सिंह भी मौके पर आ गई। एसडीओ सौरभ कुमार और जेई गजेंद्र भी मौके पर आ गए। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। यह भी कहा कि उसकी बेटी गौरी का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में कराया जाएगा। विभाग से तथा अन्य मदों से जो भी मदद संभव होगी, वो दिलवाई जाएगी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है की तहरीर के आधार पर जांच कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
जिला पंचायत सदस्य पीड़ित परिवार से मिले
-जिला पंचायत सदस्य सम्राट मलिक लाइनमैन की मौत की सूचना मिलने के बाद पीड़ित परिवार से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करने की बात कही। जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि पीड़ित परिवार की मदद की जाएगी। विद्युत विभाग के अधिकारियों की लापरवाही की वजह से लाइनमैन की मौत हुई है।
------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed