{"_id":"695e7833775765799e07da1c","slug":"lineman-accused-of-bribery-action-demanded-meerut-news-c-44-1-smrt1055-110976-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: लाइनमैन पर रिश्वतखोरी का आरोप, कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: लाइनमैन पर रिश्वतखोरी का आरोप, कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर मोहल्ला मंडी चमारान में ऊर्जा निगम के एक लाइनमैन पर रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी के कार्यकर्ता सचिन और साबिर ने एसडीओ से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
मामले के अनुसार ऊर्जा निगम के एक्सईएन दुर्गेश कुमार जायसवाल ने लाइनमैन को तार जोड़ने और खंभे पर लगे बॉक्स को बदलने का आदेश दिया था। आरोप है कि लाइनमैन ने आदेश के अनुसार काम पूरा करने के बाद नगर सचिव साबिर से रिश्वत की मांग की। साबिर ने एक्सईएन के आदेश का हवाला दिया तो लाइनमैन ने बॉक्स भी उनसे ही बदलवा लेने की बात कही। नगर अध्यक्ष साबिर ने बताया कि मोहल्ला मंडी चमारन में बिजली चोरी हो रही है। क्षेत्र के कई लाइनमैन घरों से हर महीने हजारों रुपये वसूलते हैं, जबकि ईमानदारी से बिजली बिल भरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। भाकियू के राष्ट्रीय सचिव भूमेश कुमार सोम ने कहा कि यदि भ्रष्ट लाइनमैन को तुरंत बर्खास्त नहीं किया गया तो संगठन धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होगा।