फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lightning strikes damage two houses, family escapes

Meerut News: बिजली गिरने से दो मकानों को नुकसान, परिवार बचा

Wed, 08 Jul 2026 08:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 08:00 PM IST
विज्ञापन
Lightning strikes damage two houses, family escapes
रोहटा। गांव रोहटा में बिजली गिरने से बिखरी पड़ी दीवार की ईंटें। संवाद
रोहटा। गांव रोहटा में बुधवार दोपहर बिजली गिरने से दो मकानों को नुकसान पहुंचा। एक मकान की दीवार और छत का हिस्सा भरभराकर गिर गया, जबकि दूसरे मकान की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के समय दोनों परिवार सुरक्षित स्थान पर होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

गांव निवासी रुचिन पुत्र सुभाष ने बताया कि बुधवार दोपहर बाद मौसम बदलने के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी, जिससे जोरदार धमाका हुआ और उनके मकान का एक हिस्सा ढह गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बताया गया कि बिजली गिरने से रोशनी के मकान की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि दोनों घटनाओं में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षति का सर्वे कराकर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed