फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Light rain again during the day, temperature dropped, chances of rain today too

दिन में फिर हल्की बारिश, तापमान गिरा, आज भी बारिश का आसार

Mon, 25 Aug 2025 08:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 08:03 PM IST
विज्ञापन
Light rain again during the day, temperature dropped, chances of rain today too
- 25 अगस्त तक 112 मिमी. हुई बारिश, दिन का तापमान 2.7 डिग्री कम हुआ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। दो दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश के बीच मौसम बदला हुआ है। रात में बारिश के बाद सोमवार की सुबह फिर आसमान पर काले बादल छाए रहे और दोपहर बाद फिर से बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो मंगलवार को भी बारिश की संभावना है।

मौसम के तेवर बदले बदले नजर आ रहे हैं दो दिन से रुक रुककर हो रही है। सोमवार सुबह से फिर आसमान पर काले बादल छाए रहे और हवा की रफ्तार भी बढ़ गई, जिस कारण से अभी फिलहाल गर्मी में थोड़ी राहत बनी हुई है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की वेधशाला के प्रभारी अशोक गुप्ता के अनुसार 25 अगस्त तक जनपद में करीब 112 मिमी. बारिश दर्ज की गई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। बारिश 3.7 मिमी दर्ज की गई। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि दो दिन तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है। कहीं पर ज्यादा तो कहीं पर बारिश कम हो सकती है, हवा की रफ्तार भी 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रहेगी। बारिश के होने से प्रदूषण में गिरावट आई। मेरठ का एक्यूआई 53, गंगानगर 64, जयभीमनगर 29, पल्लवपुरम 36, बेगमपुल 40, दिल्ली रोड 52 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed