फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lift broken in former councillor's house, six including four women injured

Meerut News: पूर्व पार्षद के मकान में टूटी लिफ्ट, चार महिला समेत छह घायल

Mon, 08 May 2023 02:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Lift broken in former councillor's house, six including four women injured
मेरठ। लिसाड़ीगेट में पूर्व पार्षद आसमोहम्मद के मकान में लगी लिफ्ट टूटने से चार महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब पूर्व पार्षद के मकान में एक पारिवारिक कार्यक्रम चल रहा था और रिश्तेदार दूसरी मंजिल से नीचे आ रहे थे।
विज्ञापन

पूर्व पार्षद आसमोहम्मद का अहमदनगर में चार मंजिला मकान है। जिसमें लिफ्ट लगी है। रविवार को उनके मकान पर पारिवारिक कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें उनके काफी रिश्तेदार भी आए हुए थे। रात करीब 10 बजे चार महिलाएं समेत छह लोग दूसरी मंजिल से नीचे उतर रहे थे। इसी दौरान लिफ्ट का तार टूट गया और वह तेज धमाके के साथ नीचे गिर गई। इसमें मुंबई से आई 50 वर्षीय अनीसा पत्नी इसरार, 28 वर्षीय फरहीन पत्नी असलम, चार वर्षीय बेटा अजान, 20 वर्षीय गैद पुत्र शहजाद, 50 वर्षीय नफीसा, 30 वर्षीय अलीसा घायल हो गए। लिफ्ट टूटने से वहां हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने लिफ्ट में फंसे घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। कई की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि लिफ्ट में वजन अधिक होने के कारण उसका तार टूट गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed