{"_id":"6a89b823d5a48e9f8b06c364","slug":"life-thrown-out-of-gear-by-five-hours-of-torrential-rain-in-mawana-meerut-news-c-40-1-smrt1041-113234-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मवाना में पांच घंटे हुई मूसलाधार बारिश से जीवन अस्त व्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मवाना में पांच घंटे हुई मूसलाधार बारिश से जीवन अस्त व्यस्त
विज्ञापन
मेरठ रोड स्थित बिजलीघर में भरा बारिश का पानी। (मवाना)
- थमे वाहनों के पहिए, जलभराव के चलते घरों में कैद हुए लोग
- बिजलीघर में भी पानी भरने से बिजली आपूर्ति सुबह 11 बजे तक प्रभावित रही
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। नगर में शनिवार तड़के शुरू हुआ बारिश का दौर सुबह 10:30 बजे तक लगातार जारी रहा। लगभग पांच घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश के कारण पालिका क्षेत्र में नालों की सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई और नगर के प्रमुख रास्तों व मोहल्लों में भारी जलभराव हो गया।
बारिश के चलते मुख्य मार्ग हस्तिनापुर-मेरठ रोड, मिल रोड सहित गुरुद्वारा रोड, मोहल्ला हीरालाल, डेरे वाला पुल, तेलियों वाला मोहल्ला और थाने के पीछे वाले बाजार सहित अधिकांश मार्गों व गली-मोहल्लों में पानी भरने से लोगों का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। लोग घंटों तक घरों में कैद रहने को मजबूर रहे। भारी बारिश के चलते मेरठ रोड स्थित बिजलीघर में भी पानी भरने से बिजली आपूर्ति सुबह 11 बजे तक प्रभावित रही। बारिश रुकने व जल निकासी होने के बाद ही बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी।
सड़कों पर नाले-नालियों का गंदा पानी आने से राहगीरों और वाहन चालकों को निकलने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। पानी में कई दोपहिया वाहन बंद हो जाने से लोगों को पैदल गाड़ियां खींचनी पड़ीं। बारिश का असर व्यापार पर भी साफ दिखाई दिया। सुबह दुकानों के खुलने के समय तेज बारिश और मुख्य बाजारों में पानी भरने के कारण दोपहर तक अधिकांश दुकानें बंद रहीं, जो बाद में अपराह्न 12 बजे के बाद ही खुल सकीं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नालों की सही से सफाई न होने से यह स्थिति बनी है। नगरवासियों ने पालिका प्रशासन से नाले व नालियों को साफ कराने की मांग की है।
विज्ञापन
बयान....
शनिवार को भारी बारिश हुई है। लोगों द्वारा पॉलिथीन में कूड़ा आदि भरकर नाले-नालियों में डाले जाने से पानी की निकासी धीमी हुई, जिस कारण जलभराव की स्थिति पैदा हुई। नालों की सफाई का कार्य 15 दिन पहले पूरा हो चुका है। -अखिल कौशिक, अध्यक्ष, नगर पालिका
-- -- -- -- -
खंभों में उतरा करंट
बारिश के दौरान बस स्टैंड पुलिस चौकी के पास दो खंभों और वीर नगर में बिजली के खंभे में करंट आ गया, जिसे विद्युतकर्मियों ने ठीक किया। बिजली निगम के उपखंड अधिकारी रामजन्म सिंह का कहना है कि मेरठ रोड स्थित बिजलीघर में बारिश का पानी भरने के कारण सुरक्षा के मद्देनजर लगभग डेढ़ घंटे बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी। वहीं खंभों में करंट आने की सूचना पर उनको ठीक कराया गया।