फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Life imprisonment to two accused of murder of young man in love affair

Meerut News: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या के दो दोषियों को आजीवन कारावास

Tue, 14 Jan 2025 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment to two accused of murder of young man in love affair
न्यायालय ने दोनों पर 10-10 हजार का अर्थदंड भी लगाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मेरठ। परतापुर क्षेत्र के कुंडा गांव में करीब छह वर्ष पूर्व गला रेतकर और ईंट से चेहरा कुचलकर धर्मसिंह पाल की हत्या के मामले में कोर्ट ने दो दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। प्रेम संबंधों के कारण युवती के भाई अनूप और विकेश ने धर्मसिंह की हत्या की थी। कोर्ट ने दोनों दोषियों पर 10-10 हजार का अर्थदंड भी लगाया है।
थानाक्षेत्र के कुंडा गांव निवासी धर्मसिंह पाल (26) प्राइवेट फैक्टरी में काम करता था। गांव की एक युवती से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के परिजन इसका विरोध कर रहे थे। मार्च 2019 में धर्मसिंह की रात की ड्यूटी चल रही थी। 5 मार्च 2019 की रात वह घर से ड्यूटी के लिए निकला था, लेकिन सुबह लौटा नहीं। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। छह मार्च की सुबह लोगों ने धर्मसिंह का शव घर से कुछ दूरी पर बने चर्च के पास पड़े होने की सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन

धर्मसिंह की हत्या की गई थी। उसके शरीर व चेहरे को चाकू से गोदकर चेहरा ईंट से कुचला गया था। पुलिस ने धर्मसिंह के मोबाइल फोन पर आई कॉल्स को आधार बनाया। कुछ कॉल डिटेल्स सामने आईं। जांच में सामने आया कि धर्मसिंह को आखिरी कॉल युवती के भाई पड़ोसी अनूप और विकेश ने की थी। इस आधार पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों ने हत्या का सच उगल दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया था। इस मामले में साक्ष्यों और गवाहों के बयान के आधार पर एडीजे-6 ओमप्रकाश ने अनूप और विकेश को दोषी मानते हुए सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed