फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Life imprisonment to both the convicts in the murder of Haryanvi folk singer and her husband

Meerut News: हरियाणवी लोक गायिका और उसके पति की हत्या में दोनों दोषियों को उम्रकैद

Sun, 06 Aug 2023 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment to both the convicts in the murder of Haryanvi folk singer and her husband
मेरठ। आठ साल पहले छह अप्रैल 2015 की रात ब्रह्मपुरी की ईरा गार्डिनिया एस्टेट कॉलोनी में हुई हरियाणवी लोक गायिका ललिता उर्फ नागिया और उसके पति मनव्वर जमाल उर्फ मोनू शेख की नृशंस हत्या में अदालत ने शनिवार को सजा सुनाई। न्यायालय अपर जिला जज (विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) प्रहलाद सिंह द्वितीय ने दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले ऊंचा सद्दीकनगर निवासी सलमान पुत्र बाबू और ईरा गार्डन कॉलोनी निवासी आदिल पुत्र शकील को सश्रम आजीवन कारावास की सजा और 70-70 हजार के अर्थदंड से दंडित किया।
विज्ञापन

ईरा गार्डिनिया एस्टेट कॉलोनी के रहने वाले मो. हम्मद उमर पुत्र मो. सद्दीक ने ब्रह्मपुरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सात अप्रैल 2015 को सुबह करीब 6.30 बजे वह काॅलोनी में टहल रहा था। मोनू शेख के फ्लैट के सामने पहुंचा तो मोनू का छह वर्षीय बेटा अयान दौड़ता हुआ उसके पास आया और कहने लगा कि उनके घर के नौकर सलमान और आदिल ने उसकी मां ललिता और उसके पिता मोनू शेख को छुरी से काटकर मार दिया है। काॅलोनी के लोग भीतर पहुंचे तो दोनों के खून से लथपथ शव पड़े थे। कॉलोनी निवासी एडवोकेट अलाउद्दीन सिद्दिकी व डॉ. जावेद ने सलमान और आदिल को खून से सने कपड़े पहने हुए बाइक से भागते देखा था। दोनों आरोपियों को पुलिस ने उसी शाम गिरफ्तार कर लिया था। दोनों हत्यारोपी की तलाशी में मरने वालों के रुपये और अन्य सामान बरामद हुआ था। पुलिस ने विवेचना में दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आदिल व सलमान को हत्या करने का दोषी मानते हुए दंडित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed