फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Life imprisonment for brother's killer

Meerut News: भाई के हत्यारे को उम्र कैद

Thu, 17 Sep 2026 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Life imprisonment for brother's killer
-अदालत ने 20 हजार रुपये का जुर्माना भी किया
विज्ञापन

- सुपर ग्रीन विलेज में तीन साल पहले की थी विक्की शर्मा की हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। पारिवारिक और संपत्ति विवाद में अपने भाई की हत्या करने वाले रिंकू शर्मा को न्यायालय ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। उसे 20 हजार रुपये का जुर्माना भी देना होगा। यह फैसला अपर जिला जज स्पेशल कोर्ट एंटी करप्शन संख्या -2 ने बृहस्पतिवार को सुनाया।

अभियोजन के अनुसार, यह घटना 3 दिसंबर 2023 को हुई थी। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के सुपर ग्रीन विलेज कॉलोनी में हत्या की वारदात हुई थी। सुनील शर्मा के बेटे रिंकू शर्मा ने अपने भाई विक्की शर्मा की गोली मारकर हत्या की थी। शुरुआत में रिंकू ने हत्या का आरोप अज्ञात लोगों पर लगाया था। हालांकि, पुलिस की कड़ी पूछताछ और आठ घंटे की जांच के बाद उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। रिंकू ने दावा किया था कि विक्की ने बहन के साथ छेड़छाड़ की थी। लेकिन जांच में यह आरोप गलत पाया गया। पुलिस ने पाया कि हत्या का असली कारण संपत्ति और पारिवारिक विवाद था। न्यायालय ने बृहस्पतिवार को सभी सबूतों पर विचार करते हुए रिंकू शर्मा को अपने भाई की हत्या करने का दोषी पाते हुए दंडित किया है।
विज्ञापन

------------------

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed