Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Life becomes successful only by worshiping God.

Meerut News: भगवान की भक्ति करने से ही होता है जीवन सफल

Wed, 19 Feb 2025 02:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Life becomes successful only by worshiping God.
कैलाश पर्वत पर भगवान की पूजा करते श्रद्धालु स्रोत मंदिर
हस्तिनापुर। कस्बे के कैलाश पर्वत दिगंबर जैन मंदिर पर चल रहे 48 दिवसीय भक्तामर विधान एवं पाठ के दसवें दिन सर्वप्रथम विधानाचार्य नीतेश एवं दीपक शास्त्री ने मांगलिक मंत्रों से क्रियाओं का शुभारम्भ किया। भाव भूषण महाराज ने अपने प्रवचनों में कहा कि भगवान की भक्ति करने से ही जीवन सफल होता है।
विज्ञापन

स्वर्ण कलश से अभिषेक करने का सौभाग्य दीपक शास्त्री, शांतिधारा करने का सौभाग्य सुभाषचंद जैन को प्राप्त हुआ। अंधकार से प्रकाश की और ले जाने वाले दीप का प्रज्जवलन बा.ब्र. सुनीता दीदी ने किया। सभी तीर्थंकरों के अर्घ्य चढ़ाने के बाद भक्तामर विधान का शुभारंभ हुआ। 141 परिवारों की ओर से विधान का आयोजन कराया गया।
विज्ञापन

भक्तामर पाठ का शुभारंभ महामंत्री मुकेश जैन ने संस्कृत भाषा में किया। विधान के मध्य 108 भाव भूषण महाराज ने कहा कि जवानी तो धन कमाने में बीत जाती है और बुढ़ापा सेहत के लिए उसी धन को गंवाने में। पाप पुण्य के आधार पर ही मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है। पंच परमेष्ठी की आरती का दीप प्रज्जवलन हर्ष कुमार जैन ने किया। आदिनाथ भगवान की आरती का दीप प्रज्ज्वलन दीप्ति जैन, डाॅ. सुधीर जैन ने किया। चौबीसी भगवान की आरती का दीप प्रज्ज्वलन दिनेश जैन, रजनी जैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रश्नमंच के बाद उपस्थित विजेताओं को विपिन जैन की ओर से पुरस्कार दिए गए। इस दौरान क्षेत्र के अध्यक्ष जिवेंद्र जैन, महामंत्री मुकेश जैन, कोषाध्यक्ष राजेंद्र जैन, सतेंद्र जैन, विरेंद्र जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed