फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lieutenant Akash Chaudhary's family sitting on strike, seeking financial help from government

मेरठ: धरने पर बैठा लेफ्टिनेंट आकाश चौधरी का परिवार, सरकार से आर्थिक मदद की मांग

Sat, 22 Aug 2020 02:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 22 Aug 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
Lieutenant Akash Chaudhary's family sitting on strike, seeking financial help from government
धरने पर बैठा परिवार - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में दिवंगत लेफ्टिनेंट आकाश चौधरी के परिवार को सरकार से किसी भी प्रकार की आर्थिक मदद न मिल पाने कर कारण कलक्ट्रेट में परिवार ने शुक्रवार से धरना शुरू कर दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन


कंकरखेड़ा निवासी सिल्वर सिटी निवासी लेफ्टिनेंट आकाश चौधरी की 17 जुलाई 2020 को असम के कोकराझार में पेट्रोलिंग करते वक्त खाई में गिरने से मौत हो गई थी। इसके बाद से ही परिवार सरकार से मदद की गुहार लगा रहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार को पिता कंवरपाल पाल सिंह, माता कमलेश देवी, बड़ी बहन प्रियंका व चचेरे भाई विजय कुमार कलक्ट्रेट पहुंचे। परिवार का कहना है कि आकाश चौधरी अपने परिवार में अकेले थे। शहीदों की तरह उनके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, उन्होंने कैंट में लेफ्टिनेंट आकाश चौधरी के नाम पर स्मारक, एक सड़क का नाम शहीद आकाश चौधरी रखने की मांग की। उन्होंने अपनी मांग का ज्ञापन अपर नगर मजिस्ट्रेट चतुर्थ संदीप कुमार श्रीवास्तव को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed