फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Licenses will be canceled in case of viral video with weapons

Meerut News: हथियारों के साथ वायरल वीडियो मामले में लाइसेंस होंगे निरस्त

Mon, 09 Oct 2023 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Licenses will be canceled in case of viral video with weapons
हस्तिनापुर। पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का वीडियो असलहे के साथ वायरल हो रहा था, जिसमें उक्त युवक उनकी सफाई करता नजर आ रहा था। हालांकि, वह लाइसेंसी थे। परंतु लाइसेंस दूसरे व्यक्ति के नाम पर हैं। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का वीडियो हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। उक्त युवक का कहना था कि असलहे लाइसेंसी हैं और वह उनकी सफाई कर रहा था। यह वीडियो तीन साल पुराना था, जिसे आपसी रंजिश के चलते वायरल किया गया। वायरल करते ही इन हथियारों के लाइसेंसधारी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वीडियो लाइसेंसी शस्त्रों के साथ वायरल होने पर जानकारी की गई। जांच में पता चला कि यह हथियार वीडियो में वायरल उक्त युवक के तहेरे भाई मनोज पुत्र महीपाल हाल निवासी मोहल्ला काबली गेट कस्बा व थाना मवाना के गांव निडावली निवासी गौरव पुत्र ब्रह्मसिंह के हैं। जांच में मामला स्पष्ट होने पर पुलिस ने उक्त लाइसेंसधारियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरु कर दी है। शस्त्र धारकों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराए जाने के लिए अपनी आख्या जिला मजिस्ट्रेट को दी है, जहां से अब इस मामले में आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed