{"_id":"68cd5d9d00be36b3e80bbd81","slug":"letter-written-to-the-principal-secretary-for-setting-up-an-electrical-subdivision-center-meerut-news-c-228-1-mwn1001-103728-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: विद्युत उपखंड केंद्र बनाने को प्रमुख सचिव को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: विद्युत उपखंड केंद्र बनाने को प्रमुख सचिव को लिखा पत्र
विज्ञापन
हस्तिनापुर। ऐतिहासिक नगरी में जर्जर लाइन और बिजली कट की परेशानियों से लोगों को राहत दिलाने के लिए नगर पंचायत की चेयरपर्सन ने प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर हस्तिनापुर के लिए अलग से विद्युत उपखंड केंद्र बनाने की मांग की है।
विद्युत उपखंड केंद्र से हस्तिनापुर सहित आसपास के करीब दो दर्जन गांव जुड़े हुए हैं। साथ ही आसपास के गांवों के विद्युत उपखंड केंद्र भी जुड़े हुए हैं। विद्युत उपखंड केंद्र पर अधिक लोड होने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित होती है। इसे दुरुस्त करने में काफी समय लग जाता है। गर्मी के मौसम में कस्बे में मौजूद जर्जर लाइन बारिश के कारण टूट जाती है। इस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विद्युत उपखंड केंद्र से जुड़ी सैकड़ों शिकायत नगर पंचायत कार्यालय में आई हैं। इन पर संज्ञान लेते हुए नगर पंचायत की चेयरपर्सन सुधा खटीक ने ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर ऐतिहासिक नगरी का विद्युत उपखंड केंद्र अलग कराने की मांग की है। ऐतिहासिक नगरी के विद्युत उपखंड केंद्र को अलग से संचालित किया जाए। इससे यहां लोगों को अनावश्यक होने वाली परेशानियों से निजात मिल सके। विद्युत उपखंड केंद्र की क्षमता को और अधिक बढ़ाया जाए, जिससे लोगों को विद्युत आपूर्ति के लिए परेशान ना होना पड़े।