फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Leopard's arrival sparks panic among villagers.

Meerut News: तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत

Sat, 01 Aug 2026 07:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 07:50 PM IST
विज्ञापन
Leopard's arrival sparks panic among villagers.
खेडी मनिहार के जंगल में तेंदुए को पकडने के लिए पिंजरा लगाते वनकर्मी। (मवाना)
- दो स्थानों पर वन विभाग ने लगाया पिंजरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। राष्ट्रीय राजमार्ग के आसपास बीते तीन सप्ताह से तेंदुए की लगातार चहलकदमी दर्ज की जा रही है। इससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित दिल्ली ग्लोबल स्कूल के पास तेंदुए और गांव खेड़ी मनिहार के आसपास लगातार तेंदुए की गतिविधि दिखाई देने और पग मार्क पाए जाने के बाद वन विभाग हरकत में आ गया है। इन दोनों ही स्थानों के पास पिंजरा लगाया है।
लगभग तीन सप्ताह पहले तेंदुए सबसे पहले राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिल्ली ग्लोबल स्कूल के समीप देखा गया था। इसके बाद उसकी गतिविधि तिगरी फ्लाईओवर के आसपास पाई गई, जिसका वीडियो एनएचएआई की टीम ने बनाया था। इसके बाद तीन दिन पहले गांव खेड़ी मनिहार और हाईवे के बीच स्थित मंदिर के पास भी रात के समय जेसीबी चला रहे मजदूरों ने तेंदुआ देखा और उसका वीडियो बनाया।। शुक्रवार की सुबह 4:00 बजे मिट्टी लेने जा रहे तीन बोगी चालकों ने तेंदुआ गांव खेड़ी मनिहार और तिगरी रजबहे की पटरी पर देखा।
विज्ञापन

शिवरात्रि पर्व के चलते मुख्य मार्गों और रजबहे की पटरियों से कांवड़ियों का आवागमन शुरू होने वाला है। हाईवे और रजबहे के आसपास तेंदुए की गतिविधि होने से कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों और राहगीरों में चिंता और अधिक बढ़ गई है। कांवडियों की सेवा के लिए शिविर लगाने वाले ग्रामीण भी अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय ने बताया कि 31 जुलाई को ही गांव खेड़ी मनिहार और दिल्ली ग्लोबल स्कूल के पास पिंजरा लगा दिया है। तेंदुए की गतिविधि पर नजर रखने के लिए वन विभाग की टीम क्षेत्र में मुस्तैद है। ग्रामीणों और राहगीरों से सतर्क रहने और समूह में ही आवाजाही करने की अपील की गई है।

खेडी मनिहार के जंगल में तेंदुए को पकडने के लिए पिंजरा लगाते वनकर्मी। (मवाना)

खेडी मनिहार के जंगल में तेंदुए को पकडने के लिए पिंजरा लगाते वनकर्मी। (मवाना)

खेडी मनिहार के जंगल में तेंदुए को पकडने के लिए पिंजरा लगाते वनकर्मी। (मवाना)

खेडी मनिहार के जंगल में तेंदुए को पकडने के लिए पिंजरा लगाते वनकर्मी। (मवाना)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed