फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Leopard trapped in poacher's net

Meerut News: शिकारियाें के जाल में फंसा तेंदुआ

Sun, 28 Jan 2024 02:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 28 Jan 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Leopard trapped in poacher's net
संशोधित फोटो।रेक्सयू करने के बाद पिंजरे में बंद तेंदुआ। संवाद
बागपत,
विज्ञापन

बड़ौत/बिनौली। बिनौली थाना क्षेत्र के शाहपुर बाणगंगा गांव के जंगल में शिकारियों द्वारा लगाए गए जाल में तेंदुआ फंस गया। तेंदुए के साथ सेल्फी खींचने को लेकर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई, लेकिन लगातार सूचना देने के बाद भी जब वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची, तो आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि बाद में मेरठ से वर्ल्ड लाइफ व बागपत से वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। 10 घंटे के चले रेसक्यू के बाद तेंदुआ पकड़ा गया।
दरअसल बिनौली थाना क्षेत्र के रंछाड़, दादरी सिरसली, बरनावा, बिनौली, शाहपुर बाणगंगा आदि गांवों के जंगल में वन्य जीवों के शिकार के लिए शिकारियों ने जगह-जगह जाल लगा रखे हैं, कई जगहों पर सेह का भी शिकार किया जा चुका है, लेकिन सूचना के बाद भी वन विभाग लापरवाही बरत रहा है। शाहपुर बाणगंगा गांव के जंगल में शनिवार की तड़के करीबन तीन बजे तेंदुआ एक जाल में फंसा हुआ था। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह तीन बजे तेंदुए की आवाज आ रही थी। वह जोर-जोर से चीख रहा था। जब लोग वहां पहुंचे तो तेंदुआ एक फंदे में फंसा हुआ था। इसके बाद ग्राम प्रधान के बेटे भूरे ने वन विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन

आरोप है कि सूचना देने के बाद भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। इससे आक्रोशित लोगों ने हंगामा भी किया। बाद में मामला बढ़ता देख डीएफओ वंदना फोगाट, वन रेंजर सुनेंद्र सिंह, वन रक्षक संजय, मोहित, वन कर्मी विकास आदि मौके पर पहुंचे। बाद में वर्ल्ड लाइफ मेरठ से कमलेश, धर्मेंद्र ढाका आदि को बुलाया गया। साथ में इसकी सूचना पर पशु पालन विभाग से पशु चिकित्साधिकारी बड़ौत आशुतोष गुप्ता, रोहित तोमर, बिनौली से पशु चिकित्साधिकारी अक्षय बालियान मौके पर पहुंचे। स्थानीय पुलिस को भीड़ दूर करने के लिए बुलाया गया। तब जाकर तकरीबन 10 घंटे के चले रेसक्यू आपरेशन के बाद तेंदुआ पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



- जाल में फंसने की बात तो नकारता करता रहा वन विभाग
वन विभाग तेंदुए के शिकारियों के जाल में फंसने की बात को नकार रहा है, लेकिन लोगों का आरोप है कि कुछ लोग सेह, सूअर को मारने के लिए जाल का प्रयोग कर रहे हैं। इसी जाल में तेंदुआ फंसा गया था। जहां पर तेंदुआ फंसा था वहां पर एक तार में क्लच वायर को बांधा गया था। जिसकी वजह से तेंदुआ फंसा था।


वर्जन - तेंदुए के जाल में फंसे होने की सूचना प्राप्त होने पर वर्ल्ड लाइफ मेरठ व पशु पालन विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया था, जिसके बाद वन विभाग की टीम ने दोनों टीमों के साथ मिलकर सकुशल तेंदुए को रेसक्यू कर पकड़ लिया है। तेंदुआ अभी थोड़ा घायल है, उपचार के बाद उच्चाधिकारियों से बातचीत कर सुरक्षित जंगल में तेंदुआ को छोड़ दिया जाएगा। - वंदना फोगाट डीएफओ बागपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed