फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Leopard trapped in a trap in the field of Kulipur village

Meerut News: कुलीपुर गांव के खेत में खटके में फंसा तेंदुआ

Sat, 04 Jan 2025 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Leopard trapped in a trap in the field of Kulipur village
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के मुबारिकपुर-कुलीपुर मार्ग पर आलू के खेतों में लगाए गए खटके में शुक्रवार को तेंदुआ फंस गया। खेत में जा रहे किसान ने तेंदुए को फंसा हुआ देखा तो वन विभाग के कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी। वन विभाग की टीम तेंदुए को साथ ले गई।
विज्ञापन

फसलों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए किसानों ने खेतों में खटके लगाए हुए हैं। मुबारिकपुर-कुलीपुर गांव मार्ग पर कुलीपुर गांव निवासी किसान अमित का खेत है, जिसमें आलू बोया हुआ है। अमित ने भी खेत में लोहे के खटके लगाए हैं। शुक्रवार सुबह खेत के किनारे लगे खटके में तेंदुआ फंस गया। बक्सर गांव निवासी अनुज अपने खेत में जा रहा था, उसने खटके में फंसा हुआ तेंदुआ देखा। उसने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग के कंट्रोल रूम को दी।
विज्ञापन

प्रभागीय निदेशक राजेश कुमार ने क्षेत्रीय वन अधिकारी मेरठ रविकांत और क्षेत्रीय वन अधिकारी परीक्षितगढ़ खुशबू उपाध्याय के नेतृत्व में दो रेस्क्यू टीमों का गठन किया। रेस्क्यू टीमों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद तेंदुए को पिंजरे में डाल लिया। क्षेत्रीय वन अधिकारी खुशबू उपाध्याय ने बताया कि तेंदुए का उपचार किया जा रहा है। इसके बाद उसे शिवालिक की पहाड़ियों में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेंदुए का रेस्क्यू देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची भावनपुर पुलिस ने बड़ी मुश्किल से लोगों को दूर किया, तब वन विभाग की टीम रेस्क्यू कर पाई। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी मेरठ राजेश कुमार का कहना है कि यह नर तेंदुआ है और इसकी उम्र डेढ़ से दो वर्ष है। वन विभाग की टीम ने एसओपी के माध्यम से तेंदुए को सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed