फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Leopard seen near Saipan police post, forest department team ran

Meerut News: साइफन पुलिस चौकी पास दिखा तेंदुआ, दौड़ी वन विभाग की टीम

Tue, 08 Oct 2024 04:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
Leopard seen near Saipan police post, forest department team ran
मेरठ/किठौर। रविवार को साइफन पुलिस चौकी के पास वन विभाग के अधिकारियों को तेंदुआ दिखाई दिए जाने की सूचना मिली। वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

किठौर क्षेत्र की साइफन चौकी घने जंगल के बीच है। चौकी के बिल्कुल समीप रविवार की देर शाम पुलिसकर्मियों ने तेंदुआ गुर्राता देखा। पुलिसकर्मी भागकर चौकी में घुस गया। उसने तेंदुआ दिखाई दिए जाने की सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम सोमवार सुबह ही मौके पर पहुंच गई। टीम में शामिल क्षेत्राधिकारी हरज्ञान सिंह ने बताया कि तेंदुए की तलाश के लिए ड्रॉन आदि से निगरानी की गई, लेकिन कुछ सुराग हाथ नहीं लग सका। विभागीय टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल, पिंजरा, बेहोश करने वाली गन आदि को साथ लेकर मौके पर पहुंची। हालांकि टीम को ऐसे कोई निशान प्राप्त नहीं हो सके, जिसके चलते तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया जा सके। क्षेत्रीय अधिकारी हर ज्ञान सिंह ने बताया कि क्षेत्र में तेंदुए जैसे वन्य जीव की आवाज सुनाई दे रही है, लेकिन अधिक जंगल होने के कारण जीव का पता नहीं चल पा रहा है। वहीं डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि सर्च अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed