फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Leopard seen in Hastinapur Forest Sanctuary area

Meerut News: हस्तिनापुर वन अभयारण्य क्षेत्र में दिखा तेंदुआ

Sun, 11 Jan 2026 10:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 10:08 PM IST
विज्ञापन
Leopard seen in Hastinapur Forest Sanctuary area
रामराज के समीप जानसठ वन रेंज में शनिवार मध्य गंग नहर दिखाई दिया था तेंदुआ स्रोत सोशल मीडिया
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हस्तिनापुर। वन अभयारण्य क्षेत्र में एक बार फिर तेंदुए की मौजूदगी सामने आई है। सर्दी के मौसम में धूप निकलने के दौरान तेंदुए खुले इलाकों में नजर आने लगे हैं। रविवार को कस्बा निवासी मुकेश ठाकुर परिवार के साथ मध्य गंग नहर की पटरी से गढ़ जाते समय भद्रकाली मंदिर से चार किलोमीटर आगे मध्य गंग नहर में एक तेंदुआ दिखाई दिया। इस बीच उनकी गाड़ी में बैठे कुछ लोगों ने मोबाइल फोन से तेंदुए की तस्वीर और वीडियो भी बनाया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।
उन्होंने बताया कि तेंदुआ उन्हें देखकर मध्य गंग नहर को पार करते हुए आगे की ओर चला गया। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार हस्तिनापुर वन अभयारण्य क्षेत्र तेंदुओं का प्राकृतिक आवास है। सेंक्चुअरि क्षेत्र होने के कारण यहां वन्यजीवों की सुरक्षित मौजूदगी है। अधिकारियों ने बताया कि सर्दी के मौसम में धूप सेंकने के लिए तेंदुए अक्सर खुले स्थानों, नहरों के किनारे और जंगल से सटे इलाकों में निकल आते हैं, जिससे उनकी मौजूदगी अधिक नजर आती है।
विज्ञापन

एक दिन पहले शनिवार को ही रामराज क्षेत्र के पास जानसठ वन अभयारण्य क्षेत्र की मध्य गंग नहर के किनारे तेंदुआ दिखाई दिया था। लगातार दो अलग-अलग स्थानों पर तेंदुआ दिखने से वन विभाग सतर्क हो गया है। विभाग ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि जंगल से सटे क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही न करें और किसी भी स्थिति में तेंदुए के करीब जाने का प्रयास न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय ने बताया कि जहां पर तेंदुआ दिखाई दिया है वह वन अभयारण्य क्षेत्र है। तेंदुओं के लिए आरक्षित है। वन विभाग की टीम क्षेत्र में निगरानी बढ़ा रही है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

रामराज के समीप जानसठ वन रेंज में शनिवार मध्य गंग नहर दिखाई दिया था तेंदुआ स्रोत सोशल मीडिया

रामराज के समीप जानसठ वन रेंज में शनिवार मध्य गंग नहर दिखाई दिया था तेंदुआ स्रोत सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed