{"_id":"6a79ff45f1d778b1f104ecdf","slug":"leopard-seen-at-jinjhokhar-meerut-news-c-14-1-mrt1050-1269778-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जिंझोखर में तेंदुए का शोर, ग्रामीणों ने किया देखने का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जिंझोखर में तेंदुए का शोर, ग्रामीणों ने किया देखने का दावा
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। जिंझोखर गांव में रविवार रात का तेंदुए के आने का शोर मचा। इससे लोगों में दहशत का माहौल हो गया। एक ग्रामीण ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर तेंदुए को देखने का दावा किया। इस दौरान एक वीडियो में जमीन पर तेंदुए के पंजों के निशान बताए गए। मामले में सोशल मीडिया पर भी वीडियो वायरल हो रही है।
भाकियू नेता विनीत सांगवान ने बताया कि वे सरधना रोड से रविवार रात साढ़े दस बजे करीब अपने गांव जिंझोखर जा रहे थे। इसी बीच गाड़ी के सामने से तेंदुआ निकला। उन्होंने बताया कि एकाएक तेंदुए को देखकर घबरा गए। सोमवार को सुबह कुछ ग्रामीणों के साथ वह फिर से उसी स्थान पर पहुंचे और देखा तो तेंदुए के पैरों के निशान जगह-जगह बने हुए थे।
उन्होंने ग्रामीणों को भी जानकारी देते हुए सजग रहने की अपील की। इस बीच वन विभाग को भी सूचित किया गया, जिस पर टीम ने वहां पहुंचकर पड़ताल की। काफी दूर तक ग्रामीणों के साथ सर्च अभियान चलाया। दिनभर सर्च अभियान चला लेकिन कहीं भी तेंदुए का पता नहीं चल सका। वन विभाग की ओर से ग्रामीणों को भी सतर्कता बरतने की अपील की। वहीं सोमवार को दोपहर बाद बारिश हो गई, जिसके चलते टीम ने सर्च अभियान रोक दिया। ग्रामीणों ने बताया कि अब मंगलवार को फिर से टीम सर्च अभियान चलाएगी।
विज्ञापन
डीएफओ वंदना फोगाट का कहना है कि जिंझोखर में तेंदुए के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणों की सूचना पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
-- -- -- -- -- --