फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Leopard made noise in Defense Enclave, cat came out

Meerut News: डिफेंस एन्क्लेव में तेंदुए का मचा शोर, निकली बिल्ली

Mon, 03 Feb 2025 01:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Leopard made noise in Defense Enclave, cat came out
कंकरखेड़ा। डिफेंस एन्क्लेव कॉलोनी में रविवार सुबह एक मकान के बाहर जंगली जानवर सीसीटीवी में दिखा। इसके बाद क्षेत्र में तेंदुआ दिखने की अफवाह फैल गई। वन विभाग की टीम पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और जांच की। टीम ने दावा किया कि सीसीटीवी में दिख रहा जानवर बिल्ली है।
विज्ञापन

सरधना रोड स्थित डिफेंस एन्क्लेव कॉलोनी में व्यापारी तनवीर सिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके पड़ोस में रिटायर्ड सीओ हरपाल सिंह व मथुरा में तैनात सीओ एके सिंह भी रहते हैं। व्यापारी ने बताया कि रविवार सुबह आठ बजे के आसपास उन्होंने सीसीटीवी चेक किया। जिसमें उन्होंने देखा कि सुबह लगभग सवा पांच बजे के आसपास उनके मकान के मुख्य गेट पर एक जंगली जानवर दिखाई दिया। जंगली जानवर तेंदुआ जैसा दिखाई दे रहा था। इसके बाद डिफेंस एन्क्लेव कॉलोनी के और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा हो गया। लोग घरों के अंदर कैद हो गए। लोगों कहना है कि सी व बी ब्लॉक के पास काफी क्षेत्र में झाड़ियां हैं। नगर निगम से पूर्व में कई बार शिकायत की जा चुकी हैं। लेकिन नगर निगम ने झाड़ियां नहीं कटवाईं। वहीं वन विभाग के अधिकारियों कहना है कि तेंदुआ नहीं है। सीसीटीवी में दिखाई दे रहा जंगली जानवर बिल्ली है। सूचना मिलने के बाद सरधना से वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन दरोगा मोहन सिंह ने दावा किया कि सीसीटीवी में दिख रहा जानवर तेंदुआ नहीं बिल्ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed