फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Leopard in Meerut: Claw marks seen in Kankarkheda, Forest Department starts search operation

मेरठ में फिर तेंदुए की दस्तक: कंकरखेड़ा में दिखे पंजों के निशान, तलाश में वन विभाग ने चलाया सर्च अभियान

Sat, 27 Apr 2024 12:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 27 Apr 2024 12:25 PM IST
सार

मेरठ जनपद में एक बार फिर तेंदुआ देखा गया है। वहीं, तेंदुआ होने की सूचना से पूरे शहर में दहशत का माहौल बना हुआ है। बताया गया कि कंकरखेड़ा में तेंदुए के पंजों के निशान मिले हैं। वहीं एक गोवंश घायल अवस्था में मिला है। कहा जा रहा है कि तेंदुए ने उसे अपना शिकार बनाने का प्रयास किया। 

विज्ञापन
Leopard in Meerut: Claw marks seen in Kankarkheda, Forest Department starts search operation
मेरठ में वन विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र में कासमपुर नाले के पास वन विभाग की टीम में शनिवार सुबह तेंदुए की तलाश में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में लोगों की भीड़ वन विभाग टीम के साथ रही। कुछ जगह पर पंजे के निशान वन विभाग की टीम को मिले। लेकिन वह स्पष्ट नहीं हो सके।
विज्ञापन


अंबेडकर रोड स्थित साधुनगर के पास जंगल में पिछले चार दिनों के अंदर दो बछड़े गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें से एक बछड़ा मृत पाया गया था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग को फोन कर तेंदुए होने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: लोकतंत्र का महापर्व: मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर 5.55 प्रतिशत घटा मतदान, किठौर वोटिंग में आगे, कैंट सबसे पीछे

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार रात सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। लेकिन अंधेरा होने के कारण वन विभाग की टीम को जांच करने में दिक्कत आ रही थी। शनिवार को वन्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके सिंह वन विभाग की टीम के साथ कासमपुर नाले के पास पहुंचे।

वहां उन्होंने तेंदुए की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। लेकिन तेंदुए की जानकारी नहीं हो सकी। वन विभाग की टीम ने बताया कि बछड़े पर किसी जंगली जानवर द्वारा हमला किया गया है। बछड़े पर हमले तेंदुए की नहीं लग रहे हैं। शाम को भी सर्च अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed