लोकतंत्र का महापर्व: मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर 5.55 प्रतिशत घटा मतदान, किठौर वोटिंग में आगे, कैंट सबसे पीछे
मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट पर मतदान में किठौर विधानसभा ने बाजी मारी। इस विधानसभा पर मतदाताओं ने खूब वोट किया। इस सीट पर मतदान में पांच फीसदी की गिरावट देखी गई है।
विस्तार
मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर मतदान करने में किठौर विधानसभा के लोग सबसे आगे रहे, जबकि सबसे कम मतदान कैंट विधानसभा में हुआ। लोकसभा में कुल मतदाता 19 लाख 97 हजार 530 मतदाता हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक, कुल मतदान 58.70 प्रतिशत हुआ।
11 लाख 72 हजार 551 लोगों ने मतदान किया। 8 लाख 24 हजार 979 लोग ऐसे रहे, जिन्होंने वोट नहीं डाला। 2019 में 64.25 प्रतिशत मतदान हुआ था, जो इस बार 5.55 प्रतिशत कम है। भाजपा से अरुण गोविल, सपा से सुनीता वर्मा और बसपा से देवव्रत त्यागी मैैदान में हैं।
यह भी पढ़ें: Election 2024: देखिए मेरठ और बागपत लोकसभा पर कितने फीसदी हुआ मतदान, दोनों सीटों पर रहेगा कांटे का मुकाबला
2019 के लोकसभा चुनाव में भी किठौर विधानसभा मतदान में सबसे आगे रही थी, जबकि कैंट में सबसे कम मतदान हुआ था। प्रशासन और राजनीति दलों के प्रत्याशियों के तमाम प्रयासों से बावजूद मतदान का प्रतिशत नहीं बढ़ सका। सुबह और शाम में मतदान प्रतिशत बढ़ा, जबकि दोपहर में कम रहा।
2019 में विधानसभा
वार मतदान प्रतिशत
मेरठ शहर 64.11
मेरठ कैंट 59.47
मेरठ दक्षिण 62.72
किठौर 69.90
हापुड़ 65.90
कितना मतदान
1952 52.99
1957 61.34
1962 60.48
1967 30.43
1971 65.61
1977 67.08
1980 61.23
1984 63.57
1989 55.08
1996 51.19
1998 59.85
1999 58.61
2004 52.44
2009 48.23
2014 63.11
2019 64.25
ईवीएम की सुरक्षा में दो प्लाटून पैरामिलिट्री फोर्स लगाया
कृषि विवि मोदीपुरम में ईवीएम की सुरक्षा और निगरानी के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। इनकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए दो प्लाटून पैरामिलिट्री फोर्स लगाया गया है। 200 पुलिसकर्मी और दरोगा भी शामिल हैं। इनके अलावा 10 थानेदारों की डयूटी भी लगी है। एक कंपनी पीएसी भी तैनात की गई है। चुनाव सेल के नोडल अधिकारी राघवेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जाएगी।
विधानसभा 2022
किठौर 66.36
मेरठ शहर 64.25
हापुड़ 62.32
मेरठ दक्षिण 61.52
मेरठ कैंट 58.59