फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Leopard attacks in Akbarpur Sadat; targets a goat.

Meerut News: अकबरपुर सादात में तेंदुए का हमला, बकरी को बनाया निशाना

Fri, 21 Aug 2026 09:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 09:33 PM IST
विज्ञापन
Leopard attacks in Akbarpur Sadat; targets a goat.
बहसूमा। घायल बकरी के बाद जमा ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहसूमा। क्षेत्र के अकबरपुर सादात और आसपास के गांवों में तेंदुए की दहशत लगातार बनी हुई है। शुक्रवार को बहसूमा जाने वाले रास्ते पर बकरी चरा रहे ग्रामीण की बकरी पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुआ बकरी को उठाकर बाजरे के खेत में ले गया। ग्रामीण के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो तेंदुआ बकरी को खेत में छोड़कर भाग गया।
अकबरपुर सादात निवासी पप्पू पुत्र कालू शुक्रवार को बहसूमा मार्ग पर बकरियां चरा रहा था। अचानक तेंदुए ने एक बकरी पर हमला कर दिया और उसे मुंह में दबाकर खेत की ओर ले गया। बकरी के मालिक ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद ग्रामीण भी मौके की ओर दौड़ पड़े। लोगों की आवाज सुनकर तेंदुआ घायल बकरी को बाजरे के खेत में छोड़कर भाग गया। ग्रामीणों ने लहूलुहान बकरी को किसी तरह घर पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण मोनू पंवार घौरिया, रविंद्र, सतेंद्र और गजेंद्र आदि पीड़ित के घर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने घायल बकरी की हालत देखी और पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को फोन कर उपचार की व्यवस्था कराने को कहा। ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों को भी तेंदुए के हमले की जानकारी दी। वन रेंजर खुशबू उपाध्याय का कहना है कि मामले को दिखवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
नहर पटरी पर फिर दिखा तेंदुआ, बच्चों और राहगीरों में दहशत
हस्तिनापुर। सेंक्चुअरि के संरक्षित जंगल क्षेत्र से होकर गुजरने वाली मध्य गंगा नहर की पटरी पर शुक्रवार दोपहर एक बार फिर तेंदुआ दिखाई दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुक्रवार दोपहर एक कार सवार हस्तिनापुर से मध्य गंगा नहर की पटरी होते हुए मालीपुर की ओर जा रहा था। कुछ दूरी पर सड़क पर तेंदुआ दिखाई दिया। वाहन के नजदीक पहुंचते ही तेंदुआ झाड़ियों में जाकर छिप गया। कार सवार युवकों ने उसका वीडियो बना लिया। तेंदुआ सड़क पर चहलकदमी करता भी दिखाई दिया। इसी दौरान स्कूल की छुट्टी होने पर मालीपुर गांव के दर्जनों बच्चे नहर पटरी के रास्ते घर लौट रहे थे। तेंदुए की मौजूदगी की जानकारी मिलने पर कार सवार ने बच्चों को आगे जाने से रोक दिया। बाद में सभी बच्चे एकत्र होकर समूह में भयभीत अवस्था में गांव की ओर रवाना हुए। करीब चार दिन पूर्व तेंदुआ जैन निशियाजी मंदिर के पास भी तेंदुआ दिखाई दे चुका है।

वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय ने बताया कि तेंदुआ जिस स्थान पर दिखाई दिया है, वह हस्तिनापुर सेंक्चुअरि का संरक्षित जंगल क्षेत्र है। प्राकृतिक वास होने के कारण यहां तेंदुआ समेत अन्य वन्यजीवों का मिलना स्वाभाविक है। विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed