फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lekhpals boycotted 'Thana Diwas'.

Meerut News: लेखपालों ने किया थाना दिवस का बहिष्कार

Sat, 22 Aug 2026 09:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 09:15 PM IST
विज्ञापन
Lekhpals boycotted 'Thana Diwas'.
लेखपाल संघ के बैनर तले तहसील में धरना देते लेखपाल। (मवाना)
- कलम बंद हड़ताल कर जताया विरोध, निर्दोष लेखपालों को फर्जी ट्रैप से बचाने एवं निष्पक्ष जांच की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना/सरधना। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर लेखपालों ने शनिवार को मवाना तहसील में धरना दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन दिया। वहीं, सरधना में लेखपालों ने थाना दिवस का बहिष्कार करते हुए कलम बंद कर हड़ताल करते हुए विरोध जताया। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

मवाना तहसील परिसर में धरने के दौरान संघ पदाधिकारियों ने अयोध्या जनपद की सोहावल तहसील में तैनात लेखपाल उत्कर्ष दीप के प्रकरण का विशेष रूप से उल्लेख किया। संघ नेज्ञापन में इस पूरे मामले की स्वतंत्र एवं उच्चस्तरीय जांच कराए जाने की मांग की और प्रकरण से जुड़े सीसीटीवी फुटेज, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का निष्पक्षता से परीक्षण कराने की मांग की। संघ का स्पष्ट रुख है कि यदि कोई कर्मचारी रिश्वत मांगने या लेने का दोषी साबित होता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए। केवल निजी रंजिश, रंजिशन झूठी शिकायतों या किसी पूर्व-नियोजित षड्यंत्र के तहत किसी निर्दोष कर्मचारी को फर्जी ट्रैप कार्रवाई में फंसाया जाना कतई स्वीकार्य नहीं किया जाएगा। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष अजय कुमार, जिला अध्यक्ष नीरज कुमार, तहसील मंत्री हितेश कुमार, प्रिंस पोसवाल, रूपाली वर्मा, राजबल, जितेंद्र वर्मा, विकास कुमार, मनोज कुमार, सौरभ अग्रवाल, शादाब, आकाश, मृत्युंजय एवं अमित कुमार आदि उपस्थित रहे। वहीं, सरधना तहसील अध्यक्ष ललित कुमार धलानिया, तहसील मंत्री गौरव राणा, हरवीर सिंह, कपिल चौहान, सुनील कुमार, उदित शर्मा मौजूद रहे।

लेखपाल संघ के बैनर तले तहसील में धरना देते लेखपाल। (मवाना)

लेखपाल संघ के बैनर तले तहसील में धरना देते लेखपाल। (मवाना)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed