{"_id":"609aed0d8ebc3ed22714072b","slug":"legislative-representative-s-charge-of-indecency-on-the-station-in-charge-laward-news-mrt5379636195","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक प्रतिनिधि का थाना प्रभारी पर अभद्रता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक प्रतिनिधि का थाना प्रभारी पर अभद्रता का आरोप
विज्ञापन

दौराला। सरधना विधायक संगीत सोम के प्रतिनिधि धर्मवीर प्रजापति ने मंगलवार को दौराला थाना प्रभारी पर अभद्रता और उसके विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगाया है। मामले की जानकारी मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। कार्यकर्ताओं ने थाने पर हंगामा किया। विधायक के आश्वासन पर कार्यकर्ता शांत हुए।
विधायक प्रतिनिधि ने बताया कि मंगलवार को वह दौराला थाने गए थे। वहां थाना प्रभारी ने उनसे अभद्रता की। जब उन्होंने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई। इसकी जानकारी उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों को दी। मंगलवार की सुबह कार्यकर्ता एकत्रित हुए और थाने पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किए जाने की मांग करते हुए हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने विधायक को भी पूरे मामले से अवगत कराया। दौराला मंडल अध्यक्ष रवि बटजेवरा ने सभी कार्यकर्ताओं को एक साथ मिलकर अन्याय के खिलाफ लड़ने का आग्रह किया। क्षेत्रीय मंत्री इंद्रपाल बजरंगी ने कहा कि कार्यकर्ता पुलिस के दूर व्यवहार के खिलाफ प्रदर्शन कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कर करें। इस दौरान नामित सभासद संजय नामदेव, अनिल, अमरदीप अहलावत, रवि चौधरी, ललित राणा, सुजीत राठी, ललित सैनी, गौरव कुमार, बुलंद वाल्मीकि, दारा सिंह, मोहित कुमार, जाहिद रफी आदि लोग मौजूद रहे।