फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lectured at RG College

Meerut News: आरजी कॉलेज में व्याख्यान दिया

Sun, 17 May 2026 08:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 08:30 PM IST
विज्ञापन
Lectured at RG College
मेरठ। आरजी पीजी कॉलेज में रविवार को 15 दिवसीय ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय संकाय विकास कार्यक्रम के तहत तीसरे दिन पहले सत्र में बीजीएस बी-स्कूल बेंगलुरु की प्रो. एस श्रीरंजनी मोक्षगुंडम ने अनुभवात्मक, केस-आधारित और परियोजना-आधारित अधिगम पर व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि ये विधियां छात्रों को सीखने और व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने के लिए प्रेरित करती हैं। दूसरे सत्र में रामदेव बाबा विश्वविद्यालय नागपुर की सहायक प्रो. भाविका ने कहा कि ब्लूम टैक्सोनॉमी शिक्षकों को स्पष्ट उद्देश्य बनाने और उच्च-स्तरीय सोच को बढ़ावा देने में मदद करती है। कार्यक्रम की आयोजन सचिव गरिमा मलिक रहीं। कार्यक्रम का आयोजन इंटीग्रेटेड इंस्टीट्यूट ऑफ डिजास्टर मैनेजमेंट, तमिलनाडु, द स्टेट इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ मदुरा, इंडोनेशिया और रघुनाथ गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed