फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   lecture organised at CCSU

सीसीएसयू में व्याख्यानमाला का आयोजन

Mon, 25 May 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
lecture organised at CCSU
मेरठ। सीसीएसयू के हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन विभाग द्वारा रविवार को व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रोफेसर नीलू जैन गुप्ता, जंतु विज्ञान विभाग एवं विभागाध्यक्ष, हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन विभाग द्वारा की गई। उन्होंने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को ऑनलाइन अध्ययन अध्यापन में पारंगत होने के लिए सुझाव दिया।
विज्ञापन

एसआरएम विश्वविद्यालय के सहायक आचार्य गोपाल ने प्रथम व्याख्यान में कंपनियों द्वारा लाभांश के निर्धारण संबंधी नीति निर्धारक तत्वों की विस्तृत जानकारी दी। लाभांश घोषित करने के संदर्भ में भारत में विधि द्वारा स्थापित नियमों के बारे में बताया। इतना ही नहीं नियमों को उदाहरणों देकर समझाया। द्वितीय व्याख्यान में लिवरेज एनालिसिस शीर्षक के बारे में बताया। तृतीय व्याख्यान में टाइम वैल्यू ऑफ मनी शीर्षक अंतर्गत फाइनेंशियल मैनेजमेंट के फाइनेंसिंग एवं इन्वेस्टमेंट डिसिशन में टाइम वैल्यू ऑफ मनी की उपयोगिता को समझाया। जिसमें दैनिक जीवन के उदाहरण लोन की ईएमआई निकलना, जीवन बीमा में किस्त द्वारा भुगतान एवं पूर्णता पर मिलने वाले धन की राशि की गणना आदि द्वारा समझाया गया। जिसमें ऑनलाइन प्रेजेंटेशन का भी उपयोग हुआ। व्याख्यानमाला के आयोजन पर कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने बधाई दी। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. माधव सारस्वत सहायक आचार्य, हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन विभाग द्वारा किया गया। इस दौरान डॉ. मनोज अग्रवाल, डॉ. धर्मेंद्र कुमार का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed