फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Leaving the work incomplete by laying the pipeline, people are upset

Meerut News: पाइप लाइन डालकर काम अधूरा छोड़ा, लोग परेशान

Sat, 24 Jan 2026 09:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 24 Jan 2026 09:35 PM IST
विज्ञापन
Leaving the work incomplete by laying the pipeline, people are upset
सभासद ने जल निगम पर लापरवाही का आरोप लगाकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर की शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। नगर पंचायत हर्रा में जल निगम की लापरवाही से स्थानीय लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सभासद कामिल पुंडीर ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर जल निगम व ठेकेदार के खिलाफ शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है है।
सभासद कामिल पुंडीर का कहना है कि वार्ड में जल निगम द्वारा पेयजल आपूर्ति के लिए पाइप लाइन डाली गई थी, लेकिन ठेकेदार ने कार्य अधूरा छोड़ दिया गया। जिस कारण स्थानीय लोगों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बताया ठेकेदार के द्वारा सही ढंग से पाइप लाइन नही बिछाई गई है। बताया कि कुछ गलियों में पाइप लाइन डाली ही नहीं गई। जबकि कई रास्तों पर पाइप लाइन बिछाने के बाद पानी का लीकेज शुरू हो गया है। इसके चलते सड़कों पर गड्ढे हो गए है। और जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई है। इससे आए दिन हादसों की आशंका बनी रहती है। राहगीरों को निकलने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

सभासद का आरोप है कि पाइप लाइन लीकेज के कारण सड़कें टूट गई है। नगर पंचायत को बार-बार मरम्मत करानी पड़ रही है। जिससे सरकारी धन का दुरुपयोग भी हो रहा है। इसके बावजूद जल निगम की ओर से समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो स्थानीय लोगों के साथ धरना देगें। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी नीति गुप्ता का कहना है कि पत्र लिखकर जल निगम को अवगत कराया गया है। यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो नगर पंचायत शासन को रिपोर्ट भेजेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed