फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Leaders nominated for BJP District President's post in Muzaffarnagar

भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए पार्टी नेताओं में मारामारी, 37 ने किया नामांकन

Thu, 21 Nov 2019 12:32 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 21 Nov 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
Leaders nominated for BJP District President's post in Muzaffarnagar
पार्टी नेताओं ने किया नामांकन - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए पार्टी नेताओं में मारामारी की स्थिति है। चुनाव अधिकारी कानपुर सांसद सत्यदेव पचौरी के समक्ष 37 नेताओं ने जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। नामांकन के लिए एक अनुमोदक, एक प्रस्तावक और तीन समर्थकों का होना जरूरी है। 

विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया गांधीनगर स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई। सुबह के समय से ही गहमा गहमी रही। नामांकन करने को लेकर पार्टी नेताओं की लंबी कतार लग गई। चुनाव अधिकारी एवं कानपुर से सांसद सत्यदेव पचौरी और जिला प्रभारी सुमन त्यागी इस अवसर पर मौजूद रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष पद के चुनाव में प्रस्तावक, समर्थक और अनुमोदक मंडल अध्यक्ष और मंडल प्रतिनिधि ही बन सकते हैं। जिले में कुल 49 वोट हैं। इस कारण केवल नौ प्रत्याशी के नामांकन ही हो सकते हैं। नामांकन करने वाले 37 लोगों में से अधिकतम ने प्रक्रिया पूरी नहीं की। 
विज्ञापन


इन्होंने किया नामांकन
जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वालों में शरद शर्मा, हरीश अहलावत, पंकज त्यागी, अरविंद राज शर्मा, सुनील तायल, सुनील सिंघल, वैभव त्यागी, विजय शुक्ला, विजय सैनी, श्रीमोहन तायल, रवि सैनी, रामकुमार सहरावत, विनीत कात्यान, सुशील त्यागी, श्रीकांत त्यागी, जितेंद्र त्यागी, राजीव गर्ग, अशोक पुंडीर, रामफूल आदि ने आदि ने नामांकन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: भाजपा महानगर अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, 10 से ज्यादा दावेदार

छह ने प्रांतीय परिषद के लिए किया नामांकन 
छह लोगों ने भाजपा की प्रांतीय परिषद के लिए नामांकन किया है। जिलाध्यक्ष पद के लिए अधिकतम आयु 55 वर्ष है। प्रांतीय परिषद के लिए यह बाध्यता नहीं रही। 

आधार कार्ड से होगा उम्र का मिलान 
भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए 55 साल से पार के जिन लोगों ने नामांकन किया है, उनकी आयु आधार कार्ड से मिलाई जाएगी। आधार कार्ड में 55 से ऊपर पाए जाने पर चुनाव प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed