फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Leaders make compromises to get minister's chair

Meerut News: मंत्री की कुर्सी पाने के लिए समझौते करते हैं नेता

Sun, 24 Nov 2024 06:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 06:49 AM IST
विज्ञापन
Leaders make compromises to get minister's chair
मेरठ। यूनाइटेड प्रोग्रेसिव थियेटर एसोसिएशन (उप्टा) के 15वें स्थापना दिवस पर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) के अटल सभागार में नाट्य समारोह का आयोजन किया गया। प्रथम प्रस्तुति में भारत भूषण शर्मा द्वारा निर्देशित नाटक किस्सा कुर्सी का मंचन हुआ। इसमें कलाकारों ने दिखाया कि मंत्री की कुर्सी पाने के लिए किस हद तक नेता समझौते करने को तैयार हो जाते हैं। नाट्य प्रस्तुति में सियासत के कई रंग दिखाए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इसके बाद नाट्य प्रस्तुति में कलाकारों ने सियासी तंज और चुटीले संवादों के साथ अपने अभिनय से प्रभावित किया। संगीत अनिल शर्मा ने दिया। सुरेंद्र शर्मा, सीमा समर, वंशीधर चतुर्वेदी, बीबी शर्मा, हिमांशु, सम्भव, सागर, उज्ज्वल, तनु और मृदुल का सराहनीय अभिनय रहा। इसके बाद नाटक कैशलेस का निर्देशन आर टक्कर और अभिषेक जॉन ने किया।
विज्ञापन

अतिथियों के रूप में सीसीएसयू की कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, पूर्व मंत्री डॉ. मैराजुद्दीन, अरुण वशिष्ठ सहित अन्य उपस्थित रहे। नाटक ईडिपस का निर्देशक सुनील चौहान और बुड्ढा मर गया का निर्देशन दिनेश अहलावत ने किया। सभी नाटकों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। इस अवसर पर प्रोफेसर प्रशांत कुमार, प्रोफेसर असलम जमशेदपुरी, अनिल शर्मा, विनोद बैचेन, मयंक अग्रवाल, डॉ. सुधा शर्मा, डॉ. मनोज श्रीवास्तव, डॉ. दिशा दिनेश सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed