फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Leaders and officials paid tribute at Ankit Tyagi's condolence meeting

Meerut News: अंकित त्यागी की शोक सभा में नेताओं और अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

Thu, 29 Jan 2026 02:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Leaders and officials paid tribute at Ankit Tyagi's condolence meeting
सरधना। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय त्यागी के पुत्र और द्रोण ग्रुप ऑफ एजुकेशन के निदेशक अंकित त्यागी के असमय निधन पर बुधवार को द्रोण पब्लिक स्कूल परिसर में शोक सभा आयोजित की गई।
विज्ञापन


शोक सभा में राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक क्षेत्र के कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। उपस्थित नेताओं और अधिकारियों ने दिवंगत अंकित त्यागी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि अंकित त्यागी का असमय निधन परिवार के साथ-साथ समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है। श्रद्धांजलि देने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, राज्यमंत्री दिनेश खटीक और मंत्री कपिल देव अग्रवाल, आयुष मंत्री दया सिंह दयालु, राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी, मेयर हरिकांत अहलूवालिया, पूर्व विधायक संगीत सोम, योगेंद्र उपाध्याय, सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह, एमएलसी धर्मेंद्र भरद्वाज, राघव लखन पाल सिंह, विधायक अमित अग्रवाल, पूर्व विधायक सतवीर त्यागी, विधायक सोमेंद्र तोमर, जिला अध्यक्ष हरवीर पाल, पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह, रविभारत चिकारा मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह और एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने भी शोक सभा में पहुंचकर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed