{"_id":"672cf3e391d6ee98a40d4008","slug":"layout-is-ready-work-on-waste-to-energy-plant-will-begin-meerut-news-c-29-1-mng1005-133495-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ले आउट तैयार, शुरू होगा वेस्ट टू एनर्जी प्लांट पर काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ले आउट तैयार, शुरू होगा वेस्ट टू एनर्जी प्लांट पर काम
विज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। कूड़े से बिजली बनाने की एक दशक पुरानी योजना के तहत वेस्ट टू एनर्जी प्लांट की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। एक सप्ताह के भीतर ही प्लांट के लिए मशीनों की स्थापना शुरू हो जाएगी। कंपनी अधिकारियों ने नगर पालिका पहुंचकर ईओ के साथ प्लांट का ले आउट प्लान साझा किया।
करीब एक दशक पूर्व तत्कालीन पालिका अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने नीदरलैंड की कंपनी के साथ कूड़े से बिजली बनाने के प्लांट स्थापना को लेकर काम शुरू किया था। बावजूद कई बाधाएं आने के चलते योजना परवान नहीं चढ़ पाई। इस बीच नीदरलैंड और यूपी सरकार के बीच प्रदेश के विभिन्न शहरों में वेस्ट टू एनर्जी प्लांट लगाने के लिए करार हुआ। इसमें मुजफ्फरनगर भी शामिल किया गया। इसके लिए पालिका ने कंपनी को करीब 20 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध कराई।
बृहस्पतिवार को वेस्ट टू एनर्जी प्लांट स्थापना के लिए एमओयू के तहत काम कर रही नीदरलैंड की जीसी इंटरनेशनल की सहायक कंपनी के सीईओ थेरूस जिएलिंग, निदेशक सिद्धार्थ शिवारमण और ऑपरेशनल मैनेजर जेस्सी स्केपर्स नगर पालिका पहुंचे। उन्होंने ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह से प्लांट के लिए मशीनरी सेक्शन बनाने के लिए निर्माण कार्य शुरु करने पर चर्चा की। सीईओ थेरूस जिएलिंग ने ईओ को बताया कि किदवईनगर स्थित एटूजेड सॅालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट वाली भूमि पर बने मशीनरी कम्पाउंड में ही वेस्ट टू एनर्जी प्लांट का मशीनरी सेक्शन बनाया जाएगा। इसके लिए वहां पर लगी पुरानी मशीनरी हटवाने के साथ ही एक सप्ताह में आवश्यक फाउंडेशन का निर्माण शुरू कराया जाएगा।