{"_id":"69d6c58b9c0de179b50408f1","slug":"layoffs-talks-with-pvvnl-md-fail-meerut-news-c-72-1-mct1004-151483-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"छंटनी मामला : पीवीवीएनएल एमडी से वार्ता विफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छंटनी मामला : पीवीवीएनएल एमडी से वार्ता विफल
विज्ञापन
मेरठ। छंटनी के विरोध में संविदा विद्युत कर्मचारियों का बुधवार को भी आंदोलन जारी रहा। कर्मचारी नेताओं की पीवीवीएनएल के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता से हुई वार्ता विफल हो गई। अब कर्मचारी आसपास के जिलों के संविदा कर्मचारियों को भी आंदोलन से जोड़ रहे हैं। बृहस्पतिवार को बागपत जिले के कर्मचारी आंदोलन में शामिल होंगे। कर्मचारियों द्वारा जनप्रतिनिधियों से भी सहायता मांगी जा रही है।
निविदा-संविदा कर्मचारी सेवा समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में पीवीवीएनएल के एमडी कार्यालय पर धरना जारी रहा। प्रतिनिधिमंडल की एमडी रवीश गुप्ता के साथ वार्ता हुई। कर्मचारियों की मांगों पर सहमति नहीं बनने पर वार्ता विफल हो गई। इससे आक्रोशित कर्मचारियों ने धरना स्थल पर जोरदार नारेबाजी की। अब आंदोलन को तेज करने के लिए आसपास के जिलों के कर्मचारियों को भी धरने में आमंत्रित किया गया है।
जनप्रतिनिधियों में अभी तक कैंट विधायक अमित अग्रवाल, सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी को ज्ञापन दिया जा चुका है। कर्मचारियों ने कहा कि नई कंपनी ने शहर में 168 और ग्रामीण क्षेत्र से 25 संविदा कर्मचारियों की छंटनी कर दी। इससे उनके परिवारों पर बुरा आर्थिक असर पड़ रहा है। इस अवसर पर नरेंद्र त्यागी, सचिन सिंह, अमित खारी, काशिफ, रामभूल सैनी, प्रमोद कुमार, मुदस्सिर चौहान आदि उपस्थित रहे।