फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Laxmibai and Azad Toli declared best

लक्ष्मीबाई व आजाद टोली सर्वश्रेष्ठ घोषित

Sun, 07 Feb 2021 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Laxmibai and Azad Toli declared best
लक्ष्मीबाई व आजाद टोली सर्वश्रेष्ठ घोषित
विज्ञापन

मवाना। एएस पीजी कॉलेज में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ बड़े महादेव मंदिर परिसर में प्रार्थना व राष्ट्रगान के साथ किया गया। प्राचार्य डॉ. अतुल कुमार गोयल ने स्वयं सेवकों को शुभकामनाएं दी।
प्रथम सत्र में कार्यक्रम अधिकारी अमृता कुमारी के नेतृत्व में स्वयं सेवकों की 10 टोलियां बनाई गई। प्रत्येक टोली में 10-10 स्वयं सेवक रखे गए। सात दिवसीय विशेष शिविर की योजना का व्याख्यान किया गया। स्वयं सेवकों ने बड़े महादेव मंदिर की साफ-सफाई की तथा निकट बस्ती में सफाई हेतु जन जागरूकता अभियान चलाया। शिविर स्थल के बाहर भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। लक्ष्मीबाई टोली व आजाद टोली को संयुक्त रूप से सफाई अभियान में सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया।
विज्ञापन

द्वितीय सत्र में महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. कुलदीप मलिक ने स्वयं सेवकों को अष्टांग योग के बारे में बताया। कार्यक्रम अधिकारी संजीव कुमार के नेतृत्व में स्वयं सेवक अलीशा खान, अजय कुमार, अदिति, सितारा, शगुन, वर्णिका, वैशाली, संध्या व निशा दास द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों के बारे में विचार प्रस्तुत किए। अनुभवी स्वयं सेवकों ने नवीन स्वयं सेवकों को उनके कर्तव्यों से अवगत कराया। प्रथम दिवस का समापन द्वितीय दिवस के उद्देश्यों व वंदेमातरम के साथ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहानी प्रतियोगिता में अर्शी प्रथम
मवाना। आर्य कन्या इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा से संबंधित कहानी और कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 12वीं की अर्शी प्रथम, 9वीं की सानिया द्वितीय तथा 12वीं की तनु तृतीय स्थान पर रही। प्रधानाचार्य सुनीता कुमारी ने छात्राओं के उत्साहवर्धन करते हुए उनके प्रयास की सराहना की। इस मौके पर शिक्षिका संगीता जैन, आशा भारती, रितु रस्तोगी, प्रस्तुति, विनय आदि उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed