फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lawyers to surround MPs Today Demanding High Court Bench in Western UP

Meerut: वेस्ट UP में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ता आज करेंगे सांसदों का घेराव, न्यायिक कार्य से विरत

Wed, 26 Nov 2025 12:13 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 26 Nov 2025 12:13 AM IST
सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ता आज न्यायिक कार्य से विरत रहकर सांसदों का घेराव करेंगे। मंगलवार को बार एसोसिएशनों की संयुक्त बैठक में आंदोलन की रणनीति बनाई गई और निर्देश जारी किए गए। जो अधिवक्ता न्यायिक कार्य करते पाए गए, उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Lawyers to surround MPs Today Demanding High Court Bench in Western UP
- फोटो : Adobe Stock

विस्तार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग एक बार फिर जोर पकड़ रही है। इसी को लेकर मेरठ के अधिवक्ता बुधवार को न्यायिक कार्य से पूरी तरह विरत रहेंगे और अपने-अपने क्षेत्र के सांसदों का घेराव करेंगे। मंगलवार को मेरठ बार एसोसिएशन और जिला बार एसोसिएशन की संयुक्त बैठक में आंदोलन को सफल बनाने की रणनीति तय की गई।

विज्ञापन


बैठक में बनी रणनीति, अधिवक्ताओं को दिए निर्देश
मेरठ बार एसोसिएशन के महामंत्री राजेंद्र सिंह राणा ने बताया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस सभागार में हुई बैठक में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर सांसदों के घेराव पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। तय किया गया कि सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे और यदि कोई अधिवक्ता कोर्ट में कार्य करता पाया गया, तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

सांसदों के घेराव को लेकर अधिवक्ता एकजुट
बैठक में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव कुमार त्यागी, महामंत्री अमित राणा, वरिष्ठ अधिवक्ता एमपी शर्मा, अजय त्यागी, चौधरी धीर सिंह, कुंवरपाल शर्मा, नरेश दत्त शर्मा, विनोद चौधरी, अमित दीक्षित, आनंद कश्यप सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता संजय शर्मा और संचालन राजेंद्र सिंह ने किया। अधिवक्ताओं ने कहा कि हाईकोर्ट बेंच की मांग क्षेत्र की जरूरत है और इसके लिए आंदोलन आगे और तेज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed