हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर वकीलों का प्रदर्शन, बूम तोड़े, टोल गेट को किया फ्री
मेरठ में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन में शुक्रवार को वकीलों ने मोदीपुरम स्थित सिवाया टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन किया। वकीलों ने पहले बूम में तोड़फोड़ की और फिर टोल गेट को फ्री करा दिया। इस दौरान वकीलों ने जमकर नारेबाजी भी की।
आरोप है कि इस दौरान वकीलों ने टोल के गार्डों के साथ मारपीट भी की। करीब दो घंटे तक वकीलों का धरना प्रदर्शन जारी रहा। दो घंटे तक ही टोल भी फ्री रहा।
इसके बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वकीलों को किसी तरह शांत कराया। इससे पहले गुरुवार को भी केंद्रीय संघर्ष समिति के नेतृत्व में कचहरी परिसर में धरना प्रदर्शन हुआ था। इस दौरान चारों रजिस्ट्री कार्यालयों व कोषागार को भी बंद कराया था।
पढ़ें : स्कूल से बंक मार घूमने पहुंची छात्रा को चाचा ने पकड़ा, दोनों धक्का देकर भागे
अधिवक्ताओं की 10 टीमों ने बेगमपुल, बच्चा पार्क, बुढ़ाना गेट, हापुड़ अड्डा, तेजगढ़ी, घंटाघर, मेट्रो प्लाजा, कंकरखेड़ा, ईव्ज चौराहा और जेल चुंगी चौराहे पर जन जागरूकता रैली निकालकर जनता को बेंच के प्रति जागरूक किया था। समिति के चेयरमैन रोहिताश्व कुमार अग्रवाल, महामंत्री प्रबोध शर्मा, संजय शर्मा, अजय स्वामी, प्रेरणा वर्मा, अतुल जैन, मुकेश तोमर, अलका शर्मा, राजीव शर्मा, निशी रानी, संदीप सिंह आदि मौजूद रहे थे। महामंत्री ने बताया था कि आज शुक्रवार को अधिवक्ता मोदीपुरम हाइवे स्थित टोल प्लाजा को दोपहर 12 बजे से दोपहर दो बजे तक फ्री कराएंगे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/