फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lawyer riding a bike dies after being hit by a car

Meerut News: कार की टक्कर से बाइक सवार अधिवक्ता की मौत

Tue, 28 Oct 2025 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Lawyer riding a bike dies after being hit by a car
सऊदी में सडक हादसे में मरे उमर कुरैशी का फाइल फोटो। (स्त्रोत परिजन)
मेरठ-करनाल मार्ग पर हुआ हादसा, नहीं पहना था हेलमेट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। मेरठ-करनाल हाईवे पर धनवाली खेड़ा के पास कार की टक्कर लगने से बाइक सवार मेरठ के शताब्दीनगर परतापुर निवासी अधिवक्ता चंद्रशेखर (40) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घंटों बाद मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। वह हेलमेट नहीं पहने थे।
जानकारी के अनुसार, शताब्दीनगर निवासी चंद्रशेखर पुत्र सोमप्रताप मंगलवार की सुबह 10 बजे बाइक पर सवार होकर किसी मुकदमे के संबंध में बुढ़ाना तहसील में जा रहे थे। वह मेरठ-करनाल हाईवे पर धनवाली खेड़ा के पास पहुंचे तो कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। कार की टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक कार मौके पर छोड़कर भाग गया। इस दौरान हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई। राहगीरों ने घटना की सूचना सरूरपुर थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि शव की पहचान करने में पुलिस को काफी समय लगा। बाद में पहचान होने पर परिजनों को हादसे की सूचना दी।
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। कार और बाइक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत
दादरी फ्लाईओवर के पास हुआ हादसा
दौराला। दादरी फ्लाईओवर के पास सोमवार देर कार की टक्कर से गांव दादरी निवासी देवेंद्र (50) की मौत हो गई। बताया गया कि सोमवार देर रात देवेंद्र दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पार कर रहा था। मुजफ्फरनगर की ओर से आ रही एक कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से देवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। परिजनों के अनुसार मृतक अविवाहित था और शराब पीने का आदी था। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। परिजनों ने कार्रवाई से इन्कार कर दिया।

सऊदी में मवाना निवासी युवक की सड़क हादसे में मौत
रियाद शहर में ट्रक चलाता था उमर
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी उमर कुरैशी की सऊदी के रियाद शहर में सड़क हादसे में मौत हो गई। मौत की सूचना परिजनों को मिली तो परिवार में मातम पसर गया। परिजन शव लाने की तैयारी में लगे हैं।

परिजनों के अनुसार, कस्बे के मोहल्ला कल्याण सिंह अटौरा रोड निवासी उमर कुरैशी (40) पुत्र जमील कुरैशी सऊदी के रियाद शहर में लगभग चार वर्ष से ट्रक पर ड्राइवर की नौकरी कर रहा था। जबकि उसका जुड़वा भाई सरफराज भी ड्राइवर है और वह भी सऊदी में नौकरी करता है। बताया कि 27 अक्तूबर की सुबह ड्राइविंग के दौरान झपकी लगने पर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें उमर कुरैशी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवा दिया और सूचना मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। उमर के पिता जमील ने बताया कि मौत की सूचना मिलने पर छोटा बेटा सरफराज भी मंगलवार सुबह सऊदी से रियाद शहर पहुंच गया। उमर के तीन बच्चे हैं। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। परिजन शव लाने के लिए कागजी कार्रवाई में लगे हैं।

सऊदी में सडक हादसे में मरे उमर कुरैशी का फाइल फोटो। (स्त्रोत परिजन)

सऊदी में सडक हादसे में मरे उमर कुरैशी का फाइल फोटो। (स्त्रोत परिजन)

सऊदी में सडक हादसे में मरे उमर कुरैशी का फाइल फोटो। (स्त्रोत परिजन)

सऊदी में सडक हादसे में मरे उमर कुरैशी का फाइल फोटो। (स्त्रोत परिजन)

सऊदी में सडक हादसे में मरे उमर कुरैशी का फाइल फोटो। (स्त्रोत परिजन)

सऊदी में सडक हादसे में मरे उमर कुरैशी का फाइल फोटो। (स्त्रोत परिजन)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed